scriptCG Weather: अगले दो दिन होगा और भी भी खतरनाक, बढ़ेगी गर्मी येलो अलर्ट जारी | Next two days will be even more dangerous, heat will increase | Patrika News
भिलाई

CG Weather: अगले दो दिन होगा और भी भी खतरनाक, बढ़ेगी गर्मी येलो अलर्ट जारी

CG Weather: मौसम विभाग ने लू का येलो अलर्ट जारी कर कहा है कि, अगले दो दिन दुर्ग जिले के लिए और खतरनाक साबित होंगे। तापमान में दो डिग्री की और बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।

भिलाईApr 25, 2025 / 01:16 pm

Love Sonkar

CG Weather: अगले दो दिन होगा और भी भी खतरनाक, बढ़ेगी गर्मी येलो अलर्ट जारी
CG Weather: गुरुवार को दुर्ग जिले में सूरज की तपिश ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। दिन का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस तरह दुर्ग प्रदेश में सबसे अधिक गर्म जिला रहा। मौसम विभाग ने लू का येलो अलर्ट जारी कर कहा है कि, अगले दो दिन दुर्ग जिले के लिए और खतरनाक साबित होंगे। तापमान में दो डिग्री की और बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। वहीं इसके बाद अगले तीन दिन तापमान में गिरावट की भी कोई उम्मीद नहीं है। दिन में जहां सूरज आग उमल रहा है तो वहीं रात को भी राहत नहीं है।
यह भी पढ़ें: गर्मी में जिम जाना कहीं पड़ न जाए महंगा, एक्सपर्ट ने दी सलाह, बताया जिमिंग का सही तरीका

रात के समय भी गर्म लपटों का अहसास हो रहा है। रात को करीब 2 बजे के बाद मौसम में हल्की ठंडक घुल रही है। अधिकतम पारा दो दिन पहले तक रायपुर में 44.6 डिग्री सर्वाधिक था, लेकिन यहां 1.6 की गिरावट आ गई, जबकि दुर्ग जिले का तापमान बुधवार से गुरुवार के बीच 2.3 डिग्री और बढ़ गया। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में द्रोणिका के रूप में 69 डिग्री पूर्व और 31 डिग्री उत्तर में स्थित है। वहीं एक द्रोणिका मध्य छत्तीसगढ़ से मन्नार की खाड़ी तक फैली हुई है।
इसके प्रभाव सेेे मौसम शुष्क रहेगा। रहने की संभावना है। द्रोणिका के असर से दुर्ग में बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं है, लेकिन बस्तर संभाग के जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। ग्रीष्मलहर के बीच हल्की सी बौछार होने पर भी हवा में नमी की मात्रा बढ़ जाएगी, जिससे उमस में इजाफा होगा।
लू से बचने इन चीजों का रखें ध्यान

अगले तीन दिन दुर्ग जिले में तापमान दो डिग्री तक और बढ़ सकता है। दुर्ग के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अभी ग्रीष्मलहर की स्थिति रहेगी।
एचपी चंद्रामौसम विशेषज्ञ, आईएमडी रायपुर

दो टब में रखें आईस पानी से शरीर का तापमान करेंगे कम

सीएस डॉ. हेमंत कुमार साहू ने बताया कि कई बार लू लगने से अधिक गंभीर मरीज इलाज के लिए पहुंचता है। उसके शरीर का तापमान अधिक होता है। तो उसका फीवर कम करने के लिए अलग से अपातकालीन कक्ष तैयार किया जा रहा है। इसमें मरीजों के शरीर के तापमान को कम करने के लिए दो टब रखे जाएंगे। इसमें आईस (बर्फ) पानी से मरीजों के शरीर के तापमान को कम (कंट्रोल) किया जाएगा।
जिला अस्पताल में 6 बेड का लू प्रबंधन वार्ड

भीषण गर्मी को देखते हुए अब जिला अस्पताल में लू प्रबंधन वार्ड बनाया गया है। ये वार्ड केजुएल्टी में बनाया गया है। इस वार्ड में मरीजों के लिए 6 बेड की व्यवस्था की गई है। यहां मरीजों के लिए एसी भी लगाए गए है। साथ ही ग्लूकोस समेत उनके इलाज में लगनी वाली सभी दवाई इस वार्ड में रखे गए हैं। भले ही अप्रैल माह चल रहा है, लेकिन यह नौ तपा से कम नहीं लग रहा है। ऐसे में अब हिट स्ट्रोक के मामले बढ़ते जा रहे है। जिला अस्पताल में हर दिन एवरेज 25 मामले हिट स्ट्रोक के आ रहे है। जिनका उपचार कर भेजा जा रहा है। वहीं मरीजों को धूप से बचने के उपाए व ग्लूकोस पीने की सलाह दी जा रही है। साथ ही अब हिट स्ट्रोक के मरीजों का अलग से रजिस्टर मेंटेन किया जाएगा। जिससे हिट स्ट्रोक के कितने मामले अस्पताल पहुंच रहे है। इसकी जानकारी मिलेगी।
दिन चढ़ने के साथ बढ़ता गया पारा

सुबह 6.30 बजे 31.2 डिग्री
सुबह 11.30 बजे 39 डिग्री
दोपहर 1.30 बजे 42 डिग्री
दोपहर 2.56 बजे 44.2 डिग्री

अलर्ट

लू लगने पर तुरंत पास के अस्पताल जाएं।
ग्लूकोस पीते रहें, जिससे शरीर में एनर्जी बनी रहे।

धूप में निकलने से पहले सर जरूर ढंकें, आंखों में चश्मा पहनें।

एसी या कूलर की हवा में बैठे हैं तो तुरंत धूप में ना निकलें।
ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेट बना रहे।

मौसमी फल, दही, जलजीरा व आमपना का सेवन करें।

रोज एक कच्चा प्याज का सेवन करें। इसे साथ भी रख सकते हैं।
लू के मरीज को बर्फ का पानी या फ्रीजर का पानी न पीने के लिए न दें।

यह लक्षण दिखे तो समझिए लू लगी है

शरीर में तापमान बढ़ना, तेज बुखार आना।
लगातार सर दर्द होना।

शरीर में पसीने का न आना।

त्वचा का लाल होना।

उल्टी-दस्त जैसी समस्या का होना।

Hindi News / Bhilai / CG Weather: अगले दो दिन होगा और भी भी खतरनाक, बढ़ेगी गर्मी येलो अलर्ट जारी

ट्रेंडिंग वीडियो