पहले ही बना रखी थी हत्या की योजना
बताते हैं आरोपी पांच दिन पहले ही कुल्हाड़ी खरीद कर लाया था। वह अक्सर शराब के नशे में रहता था। पैसे लेने के चक्कर में आए दिन मां के साथ विवाद होता था। विवादों के कारण मां पिछले कुछ दिन पहले ही पीहर से आई थी। क्योंकि बेटे को काफी समझाने के बाद भी वह मान नहीं रहा था। मां के साथ आए दिन विवादों के कारण छोटा भाई भी परेशान था। पुलिस अधिकारियों ने बताया हादसा इतना वीभत्स था कि घटनास्थल पर खून ही खून फैला हुआ था।मां कहती रही… बेटा मत मार मुझे
पड़ोसियों ने बताया कि घटना के समय मां की आवाज सुनकर वे घर के बाहर पहुंचे तो मां पुकारती रही कि बेटा मत मार मुझे, लेकिन बेटे ने कोई दया नहीं दिखाई। बल्कि वह कुल्हाड़ी को हवा में लहराते हुए भाग गया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी था। आए दिन कोई ना कोई झगड़ा करता रहता था।बेटे ने किया मां पर हमला
बड़े बेटे ने कुल्हाड़ी से मां पर हमला किया है। हालत चिंताजनक है और उसे रैफर कर दिया गया है। आरोपी पुत्र फरार है। छोटे बेटे से घटना की जानकारी ली गई है।–पंकज यादव, पुलिस उपाधीक्षक