scriptराजस्थान में करीब 4 लाख ‘PM आवास’ स्वीकृत, इस जिले को सर्वाधिक घर; CM भजनलाल का गृह क्षेत्र पिछड़ा | 4 lakh PM Awas approved in Rajasthan district wise allot houses CM Bhajan Lal home area is backward Loss | Patrika News
बांसवाड़ा

राजस्थान में करीब 4 लाख ‘PM आवास’ स्वीकृत, इस जिले को सर्वाधिक घर; CM भजनलाल का गृह क्षेत्र पिछड़ा

वित्तीय वर्ष में राजस्थान को 5 लाख 4712 आवास के लक्ष्य की तुलना में 4 लाख 97 हजार 778 आवास स्वीकृत हुए हैं।

बांसवाड़ाApr 23, 2025 / 10:05 am

Lokendra Sainger

pm awas yojana

pm awas yojana

PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना की आवास स्वीकृति प्रक्रिया में बांसवाड़ा अव्वल रहा है। बीते वित्तीय वर्ष में प्रदेश में 5 लाख 4712 आवास के लक्ष्य की तुलना में 4 लाख 97 हजार 778 आवास स्वीकृत हुए हैं। अधिकांश लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त भी जमा करा दी गई।
बांसवाड़ा जिले ने आवंटित लक्ष्य 38 हजार 843 की तुलना में 38 हजार 679 आवास स्वीकृत किए। अब केवल 164 आवास स्वीकृति ही बकाया है।

ये जिले सबसे आगे

पीएम आवास योजना अभी भी 48 जिलों के अनुसार चल रही है। पाली, डीग, भरतपुर और दूदू ने 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। कोटा में 2470 आवास स्वीकृत ही नहीं हो पाए।
PM Awas Yoajana

बांसवाड़ा इसलिए आया अव्वल

जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव ने बताया कि कंट्रोल रूम बना मॉनीटरिंग की गई। खुद भी कई लाभार्थियों से बात की। कंट्रोल रूम से रिपोर्ट लेकर समय-समय पर प्रगति व बाधाएं देखी। ग्राम पंचायत से लेकर जिला परिषद तक सतत निगाह रखी गई।
वित्तीय वर्ष के बीच में ही लक्ष्य 18 हजार 38 हजार कर दिया था। अब केवल 164 ही मंजूरियां ही शेष हैं। ये तकनीकी या फिर किसी अन्य कारण से अटके हैं। स्वीकृत आवास प्रदेश में सबसे अधिक हैं।- गोपाललाल स्वर्णकार, सीईओ, जिला परिषद, बांसवाड़ा

Hindi News / Banswara / राजस्थान में करीब 4 लाख ‘PM आवास’ स्वीकृत, इस जिले को सर्वाधिक घर; CM भजनलाल का गृह क्षेत्र पिछड़ा

ट्रेंडिंग वीडियो