बिना अनुमति लगे कई होर्डिंग्स
शहर में होर्डिंग लगाने की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। पालिका की बिना अनुमति होर्डिंग नहीं लगा सकते। लेकिन कुछ होर्डिंग बिना अनुमति के लगाए गए हैं। इस पर नगर पालिका को ध्यान देने की जरूरत है। कई बार होर्डिंग फटकर विद्युत तार में फंस चुका
जिला मुख्यालय में ही कई बार होर्डिंग फ्लेक्स फटकर विद्युत तार में भी फंस चुका है। मुंबई हादसे से सबक लेते हुए होर्डिंगों की मजबूती की जांच होना जरूरी है।
मुख्य मार्ग में हजारों की आवाजाही, सुरक्षा जरूरी
जिला मुख्यालय के गंजपारा से लेकर दल्ली मार्ग तक कई होर्डिंग हैं, जिसकी दोबारा जांच नहीं हुई है। यही हाल झलमला का भी है। नेशनल हाइवे होने से हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। इस वजह से उनकी सुरक्षा जरूरी है। इस गांव में कच्ची शराब के लिए शराबियों का लगता है मजमा
होर्डिंग से बिजली फाल्ट भी
इधर विद्युत विभाग भी होर्डिंग से परेशान रहते हैं। तेज हवा तूफान से होर्डिंग की वजह से बिजली सप्लाई भी प्रभावित होती है। बिजली विभाग ने भी लोगों से अपील की है कि बिजली पोलों में होर्डिंग पोस्टर न लगाएं। शॉर्ट सर्किट का भी खतरा रहता है। फाल्ट ढूंढने में भी परेशानी होती है।
होर्डिंग की स्थिति की जानकारी ली जाएगी
नगर पालिका के सीएमओ सौरभ शर्मा ने कहा कि शहर के होर्डिंग की स्थिति क्या है, इसकी जानकारी ली जाएगी। फिर कार्रवाई की जाएगी।