scriptBalod Fire News: खेतों की सफाई करने लगाई थी आग, देखते ही देखते घरों तक पहुंच गया, फिर… गांव में मचा हड़कंप | Balod Fire News: Fire started while cleaning fields reached homes | Patrika News
बालोद

Balod Fire News: खेतों की सफाई करने लगाई थी आग, देखते ही देखते घरों तक पहुंच गया, फिर… गांव में मचा हड़कंप

Fire News: बालोद जिले के ब्लॉक मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम अर्जुनी में खेतों में पराली जलाने के लिए लगाई आग भयानक रूप लेते हुए ग्रामीणों के घरों तक पहुंच गई।

बालोदMar 02, 2025 / 05:08 pm

Khyati Parihar

Balod Fire News: खेतों की सफाई करने लगाई थी आग, देखते ही देखते घरों तक पहुंच गया, फिर… गांव में मचा हड़कंप
Balod Fire News: बालोद जिले के ब्लॉक मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम अर्जुनी में खेतों में पराली जलाने के लिए लगाई आग भयानक रूप लेते हुए ग्रामीणों के घरों तक पहुंच गई। आसपास के ग्रामीणों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक आग की लपटें इतनी तेज थीं कि एक-दो ग्रामीणों के घरों तक पहुंच गई। अगर थोड़ी सी भी देर होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। आग पर काबू पाने के बाद ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें

Bemetara Crime News: दोस्त ने दोस्त पर पेट्रोल डालकर जलाया, इस बात पर हुआ था विवाद, लोगों के उड़े होश

बता दें कि फसल की कटाई एवं मिंजाई के बाद किसान खेतों की साफ-सफाई में जुटे हुए हैं। वर्तमान में समय एवं श्रम की बचत के लिए अधिकांश किसान हार्वेस्टर, थ्रेसर एवं अन्य आधुनिक उपकरणों से धान की फसल की कटाई करते हैं और पैरा की आवश्यकता नहीं होने पर खेतों में जला देते हैं।
ग्राम अर्जुनी में भी कुछ इसी तरह अज्ञात किसान ने अपने खेत में आग लगाई थी, जो तेज हवा के कारण आसपास के 8 से 10 एकड़ खेतों में फैल गई और भयानक रूप लेते हुए बस्ती की ओर पहुंचने लगी। मोहल्लेवासियों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।

Hindi News / Balod / Balod Fire News: खेतों की सफाई करने लगाई थी आग, देखते ही देखते घरों तक पहुंच गया, फिर… गांव में मचा हड़कंप

ट्रेंडिंग वीडियो