scriptBallia News: उत्तराखंड में हुए हिमस्खलन में फंसे राम सुजान, परिवार से नहीं हो पाया अभी तक कोई संपर्क | Ballia News: A village youth raped a 14-year-old minor for 3 months, the truth came out when she became pregnant | Patrika News
बलिया

Ballia News: उत्तराखंड में हुए हिमस्खलन में फंसे राम सुजान, परिवार से नहीं हो पाया अभी तक कोई संपर्क

जिले में हुए हिमस्खलन में फंसे 54 मजदूरों में बलिया के राम सुजान सिंह भी शामिल हैं।
इस संबंध में ग्यारहवीं में पढ़ने वाले उनके बेटे राज सिंह ने बताया कि हालांकि बचा लिए गए लोगों में उनका नाम शामिल है परंतु परिवार का उनसे अभी कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

बलियाMar 01, 2025 / 02:18 pm

Abhishek Singh

ballia news

ballia news

उत्तराखंड के चमोली जिले में हुए हिमस्खलन में फंसे 54 मजदूरों में बलिया के राम सुजान सिंह भी शामिल हैं।
इस संबंध में ग्यारहवीं में पढ़ने वाले उनके बेटे राज सिंह ने बताया कि हालांकि बचा लिए गए लोगों में उनका नाम शामिल है परंतु परिवार का उनसे अभी कोई संपर्क नहीं हो पाया है। राज सिंह ने बताया कि 27 फरवरी को रात 8 बजे उनसे बात हुई थी।

आपको बता दें कि 28 फरवरी को चमोली जिले में होम स्खलन हुआ था,जिसमे वहां काम कर रहे लोगों में 55 लोग इसकी चपेट में आ गए थे। प्रशासन ने रेस्क्यू करके इनमे से 47 लोगों को बचा लिया था जबकि 8 लोग अब भी इसमें फंसे हुए हैं। चिलकहर निवासी रामसुजान सिंह इसके पहले बीआरओ कंपनी सिक्किम में काम करते थे। यहां से उनका ट्रांसफर करीब एक साल पहले उत्तराखंड के लिए कर दिया गया था। यह कंपनी सड़कें बनाने का काम करती है।

Hindi News / Ballia / Ballia News: उत्तराखंड में हुए हिमस्खलन में फंसे राम सुजान, परिवार से नहीं हो पाया अभी तक कोई संपर्क

ट्रेंडिंग वीडियो