scriptशुक्र की उल्टी चाल इन 6 राशियों पर पड़ेगी भारी, मौसम में भी लाएगा बड़ा बदलाव | Vakri Shukra Ka Fal shukra vakri effect 2025 Venus retrograde in vedic astrology heavy on 6 zodiac bring changes in weather | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

शुक्र की उल्टी चाल इन 6 राशियों पर पड़ेगी भारी, मौसम में भी लाएगा बड़ा बदलाव

Vakri Shukra Ka Fal: ज्योतिष में शुक्र अच्छे कपड़े, विवाह, आमदनी, नारी, ब्राह्मण, पत्नी, यौन जीवन का सुख, फूल, वाहन, चांदी, आनंद, कला, वाद्ययंत्र और राजसी प्रवृत्ति के कारक माने जाते हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन या चाल में बदलाव से इन मामलों संबंधी बदलाव देखने को मिलते हैं। डॉ. अनीष व्यास से आइये जानते हैं कि वक्री शुक्र किन राशियों पर भारी पड़ेगा (Venus Retrograde) ।

भारतFeb 28, 2025 / 07:15 pm

Pravin Pandey

Vakri Shukra Ka Fal

Vakri Shukra Ka Fal: वक्री शुक्र का फल 2025

shukra vakri effect: ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास के अनुसार 02 मार्च 2025 से शुक्र वक्री होने जा रहे हैं और 13 अप्रैल तक शुक्र वक्री अवस्था में ही रहेंगे यानी 43 दिन शुक्र उल्टी चाल चलेंगे। इसका मौसम से वस्तुओं की कीमत, राजनीति में उथलपुथल और स्वास्थ्य पर बड़ा असर पड़ेगा। आइये जानते हैं शुक्र गोचर किन राशियों के लिए नुकसानदायक है (Vakri Shukra Ka Fal)।

संबंधित खबरें

ज्योतिष में शुक्र का महत्व

Vakri Shukra Ka Fal: भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार शुक्र या वीनस को ज्योतिष में स्त्री ग्रह भी माना जाता है। ये वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। शुक्र लाभ के साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का भी कारक होता है। व्यक्ति की कलात्मकता का भी विकास होता है।

किसी की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर या मजबूत हो, दोनों ही स्थिति उसके लिए मायने रखती है। ज्योतिष में शुक्र अच्छे कपड़े, विवाह, आमदनी, नारी, ब्राह्मण, पत्नी, यौन जीवन का सुख, फूल, वाहन, चांदी, आनंद, कला, वाद्ययंत्र और राजसी प्रवृत्ति का कारक ग्रह है।

शुक्र के राशि परिवर्तन से इन मामलों संबंधी बदलाव देखने को मिलते हैं। शुक्र को रचनात्मकता रोमांटिक अहसास प्रेम सौंदर्य विवाह आदि का कारक ग्रह माना जाता है इसलिए शुक्र के गोचर को वैदिक ज्योतिष में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

शुक्र को सभी ग्रहों में सबसे चमकदार ग्रह माना जाता है। चूंकि शुक्र एक शुभ ग्रह है इसलिए कुंडली में इसकी अच्छी स्थिति से जातकों को जीवन में कई सुख सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन मुख्य रूप से प्रेम, भौतिक सुखों में इसकी मजबूती से वृद्धि होती है।
शुक्र की उच्च राशि मीन है, वहीं धनु राशि में शुक्र का होना सामान्य माना जाता है। शनि और केतु के साथ शुक्र की मित्रता होती है। वहीं ये बृहस्पति के साथ सामान्य फल देने वाला ग्रह है।
ये भी पढ़ेंः

Shukra Vakri March: 43 दिन उल्टी चाल चलेंगे शुक्र, जानें 6 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, खूब होगी कमाई

मौसम में अचानक बदलाव (Venus Retrograde In Vedic Astrology On Weather Effect)

भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार शुक्र की चाल बदलने (Vakri Shukra) से खाने की चीजों की कीमतें सामान्य रहेंगी। समुद्री तूफान की आशंका बन रही है, मौसम में बदलाव आएगा। देश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश से ठंड बढ़ सकती है। पर्यावरण को लेकर महत्वपूर्ण बैठकें होंगी।

सब्जी तिलहन और दलहन की कीमत रहेगी कम (Vakri Shukra Ka Fal March)

सब्जियां, तिलहन और दलहन की कीमतें कम होंगी। सोना-चांदी और कीमती धातुओं में तेजी आ सकती है। मशीनरी समान महंगे हो सकते हैं।

दूध से बनी चीजों का बढ़ेगा उत्पादन (Vakri Shukra Ka Fal On Milk Food)

दूध से बनी चीजों का उत्पादन बढ़ सकता है। सुख-सुविधाओं की चीजों में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। देश की अर्थव्यवस्था के लिए शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ेंः

Masik Rashifal March: अर्थव्यवस्था मजबूत होगी पर आपदा की रहेगी आशंका, मासिक राशिफल में जानें कैसा रहेगा मार्च

दुर्घटना, राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप, उपद्रव की आशंका

अग्निकांड भूकंप गैस दुर्घटना वायुयान दुर्घटना आंदोलन हिंसा धरना प्रदर्शन हड़ताल उपद्रव आगजनी की स्थिति बनेगी। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप ज्यादा होंगे सत्ता संगठन में बदलाव होंगे। बड़े नेताओं से दुख समाचार मिलने की संभावना।

वक्री शुक्र के कारण इन 6 राशियों को रहना होगा संभलकर (shukra vakri effect 2025)

Vakri Shukra Ka Fal: भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार सिंह राशि में शुक्र की चाल (Vakri Shukra) बदलने से कर्क, सिंह, कन्या, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को नुकसान हो सकता है। इन राशियों के लोगों को लेन-देन और निवेश में संभलकर रहना होगा। शुक्र के कारण इनके कामकाज में बदलाव हो सकता है।

सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। अपोजिट जेंडर वालों से तनाव बढ़ सकता है। विवाद होने की भी आशंका है। सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है।


दौड़-भाग भी बनी रहेगी। लव लाइफ या दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। अनचाहे खर्चे भी होने के योग बन रहे हैं। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः कुंभ राशि में डूब जाएंगे शनि, फूट जाती है किस्मत, जानें शनि अस्त से क्या होगा नुकसान

शुक्र के उपाय (Vakri Shukra Ke Upay)

1. भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि मां लक्ष्मी अथवा मां जगदम्बा की पूजा करें, भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे और कुत्ते को दें।
2. शुक्रवार का व्रत रखें और उस दिन खटाई न खाएं। चमकदार सफेद और गुलाबी रंग का प्रयोग करें, श्री सूक्त का पाठ करें।
शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र, दही, खीर, ज्वार, इत्र, रंग-बिरंगे कपड़े, चांदी, चावल इत्यादि वस्तुएं दान करें।

Hindi News / Astrology and Spirituality / शुक्र की उल्टी चाल इन 6 राशियों पर पड़ेगी भारी, मौसम में भी लाएगा बड़ा बदलाव

ट्रेंडिंग वीडियो