scriptShoot by gun: जंगली सूअर समझकर शिकारी ने साथी को मारी गोली, मौके पर ही मौत, 12वीं बोर्ड की दी थी परीक्षा | Shoot by gun: Mistaking him for a wild boar, the hunter shot his partner | Patrika News
अंबिकापुर

Shoot by gun: जंगली सूअर समझकर शिकारी ने साथी को मारी गोली, मौके पर ही मौत, 12वीं बोर्ड की दी थी परीक्षा

Shoot by gun: जंगल में झाडिय़ों के हिलने-डुलने की आवाज सुनकर चला दी गोली, चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचा तो था छात्र, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भरमार बंदूक भी जब्त

अंबिकापुरApr 26, 2025 / 04:52 pm

rampravesh vishwakarma

Shoot by gun: जंगली सूअर समझकर शिकारी ने साथी को मारी गोली, मौके पर ही मौत, 12वीं बोर्ड की दी थी परीक्षा

12th student dead body

अंबिकापुर. बलरामपुर जिले के डिंडो चौकी क्षेत्र के लोग शुक्रवार को जंगली सूअर का शिकार करने जंगल में गए थे। इस दौरान जंगली सूअर के भ्रम में शिकारी ने भरमार बंदूक से अपने ही साथी को गोली (Shoot by gun) मार दी। गोली उसकी पीठ में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक ने इसी वर्ष 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। सूचना पर शनिवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं गोली मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भरमार बंदूक जब्त कर लिया है।

संबंधित खबरें

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के डिंडो चौकी अंतर्गत ग्राम बेलसर निवासी मुकेश कुमार आयाम (Shoot by gun) 18 वर्ष ने इसी वर्ष 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। शुक्रवार को वह गांव के ही राजेंद्र पंडो 40 वर्ष के साथ विमलापुर, बेलकोता जंगल में जंगली सूअर का शिकार करने गया था। दोपहर को सभी जंगल में अलग-अलग सूअर की खोजबीन में लगे थे।
इसी बीच झाडिय़ों के बीच से आवाज आई तो राजेंद्र पंडो ने उसे जंगली सूअर समझकर भरमार बंदूक (Shoot by gun) से गोली चला दी। लेकिन गोली छात्र मुकेश कुमार आयाम को लगी। गोली लगते ही मुकेश वहीं गिर गया और चिल्लाने लगा। जब राजेंद्र पंडो वहां पहुंचा तो वह छटपटा रहा था। इसी बीच उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें

Gangrape and murder: 8वीं की छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या, जंगल में बिना कपड़ों के मिली लाश, धारदार हथियार से रेता गला

Shoot by gun: गांव में जाकर दी सूचना

घटना से व्यथित राजेंद्र पंडो सीधे गांव पहुंचा और मुकेश के परिजनों व गांव वालों को घटना (Shoot by gun) की सूचना दी। इसके बाद परिजन व ग्रामीण जंगल में पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि मुकेश औंधे मुंह गिरा पड़ा है। उसकी पीठ में गोली लगी थी। देर शाम मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची। अंधेरा हो जाने के कारण पुलिस आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाई थी।
Shoot by gun: जंगली सूअर समझकर शिकारी ने साथी को मारी गोली, मौके पर ही मौत, 12वीं बोर्ड की दी थी परीक्षा
Seized gun

रातभर शव का किया पहरा

इधर मृतक मुकेश के परिजनों व ग्रामीणों ने रातभर शव (Shoot by gun) का पहरा किया। उन्हें आशंका थी कि कहीं कोई जंगली जानवर शव को न खा ले। शनिवार की सुबह त्रिकुंडा थाना व डिंडो चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सूचना पर एसडीओपी बाजीलाल सिंह भी घटना स्थल पहुंचे। फिर शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
यह भी पढ़ें

Commits suicide case: पहाड़ी कोरवा बुजुर्ग की आत्महत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, उप पंजीयक, पटवारी समेत 5 की खोजबीन जारी

आरोपी गिरफ्तार, बंदूक बरामद

मामले में पुलिस ने आरोपी राजेंद्र पंडो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भरमार बंदूक भी जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि जंगली सूअर होने के भ्रम में आरोपी राजेंद्र पंडो ने गोली (Shoot by gun) चलाई थी।
उसे जरा भी अंदेशा नहीं था कि झाडिय़ों के बीच छात्र मुकेश है। इस मामले में पुलिस अन्य लोगोंं के बारे में भी पता कर रही है कि दोनों के साथ और कौन-कौन जंगल में शिकार करने गया था।

Hindi News / Ambikapur / Shoot by gun: जंगली सूअर समझकर शिकारी ने साथी को मारी गोली, मौके पर ही मौत, 12वीं बोर्ड की दी थी परीक्षा

ट्रेंडिंग वीडियो