शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर मार्केट नवापारा निवासी इंदु सिंघानिया २० मार्च को घर में थी। दोपहर करीब 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति (Big fraud) ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने पर उसने कहा कि वह तांबे व पीतल के बर्तन साफ करता है। उसने महिला से डेमो दिखाने की बात कही।
महिला ने पहले पीतल का दीपक साफ करने उसे कहा, जिसे उसने साफ कर वापस लौटा दिया। इसके बाद उसने कहा कि वह चांदी की मूर्ति व जेवरात भी साफ (Big fraud) कर देगा। इस पर महिला उसके झांसे में आती गई और घर से मूर्ति के ऊपर लगे चांदी की छतरी को साफ करने के लिए दिया। युवक ने उसे भी केमिकल से साफ कर दे दिया।
यह भी पढ़ें
Central Jail Ambikapur: Video: सेंट्रल जेल में कुख्यात बदमाशों के बैरक में मिला था मोबाइल और गांजा, कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण
Big fraud: सोने की चेन लेकर हुआ फरार
महिला को झांसे में लेने के बाद युवक ने कहा कि वह सोने के गहने (Big fraud) भी नए जैसा चमका देगा। इस पर महिला ने गले से ३० से 35 ग्राम की सोने की चेन निकालकर उसे साफ करने के लिए दिया। चेन हाथ में लेकर युवक ने महिला से स्टील का डिब्बा मंगाया और उसमें केमिकल व हल्दी पाउडर डालकर सोने की चेन डाल दिया। इसके बाद उसने महिला से कहा कि इसे गैस पर गर्म होने के लिए चढ़ा दीजिए। महिला किचन में जाकर गैस पर उसे गर्म होने के लिए चढ़ा दी। उसके पीछे युवक किचन में पहुंच गया और कहा कि इसमें हल्दी पाउडर कम है 2 चम्मच और डालिए।
महिला हल्दी पाउडर लेकर आई और उसमें डाल दी। इसके बाद युवक उसे बोला कि 5 मिनट बाद साफ हो जाएगा। फिर इसमें रखी चेन निकाल लेना। यह कहकर युवक वहां से फरार (Big fraud) हो गया।
यह भी पढ़ें