आज़ाद हुई केसेनिया
अगस्त 2024 से रूस की रूसी पैनल कॉलोनी में सजा काट रही केसेनिया को आज़ादी मिल गई है। उसे अमेरिका (United States Of America) और रूस के बीच हुई कैदियों की अदला-बदली के तहत रिहा कर दिया गया है। केसेनिया की रिहाई के बदले में अमेरिका ने आर्तुर पेत्रोव (Artur Petrov) को रिहा किया है। आर्तुर को अगस्त 2023 में अमेरिका के अनुरोध पर रूस को संवेदनशील माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स की तस्करी के आरोप में साइप्रस (Cyprus) में गिरफ्तार किया गया था। एक साल बाद उसे अमेरिका को प्रत्यर्पित कर दिया गया था। आज़ाद होने के बाद केसेनिया अमेरिका लौट आई है। किस आरोप में मिली थी सज़ा?
रूस की एक अदालत ने केसेनिया को 12 साल की सज़ा सुनाई थी। अदालत ने उसे देशद्रोह के मामले में सज़ा सुनाई थी। दरअसल केसेनिया ने एक चैरिटी में 51 डॉलर का दान दिया था। रूस की एफएसबी ने केसेनिया पर आरोप लगाया था कि उसने जिस चैरिटी में यह दान दिया, वो यूक्रेनी सेना के लिए हथियार खरीदने के लिए पैसे जुटाने का काम करती है, जिसका रूस के खिलाफ युद्ध में इस्तेमाल किया जाता है। इसी वजह से केसेनिया पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया था।