ताइवान पर नहीं होगा कोई समझौता
यी ने ब्लिंकन से बातचीत के दौरान ताइवान पर बात करते हुए यह साफ कर दिया कि ताइवान (Taiwan) मामले में दोनों देशों के बीच किसी तरह का कोई समझौता नहीं होगा। इसे ताइवान के मुद्दे पर चीन की अमेरिका को दो-टूक भी बताया जा रहा है।
अमेरिका में गन वॉयलेंस का कहर जारी, सेंट लुइस में गोलीबारी से 1 की मौत और 9 घायल
क्या है अमेरिका और चीन के बीच चल रहा ताइवान विवाद? चीन और ताइवान के बीच पिछले कई सालों से चल रही टेंशन जगजाहिर है और किसी से भी छिपी नहीं है। चीन ताइवान पर अपना हक जताता है। दूसरी तरफ ताइवान खुद को एक स्वतंत्र देश मानता है जो चीन को पसंद नहीं है। चीन और ताइवान 1949 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे और तभी से ताइवान अपना स्वतंत्र अस्तित्व मानता है और चीन इसका विरोध करता है। इस मामले में अमेरिका ने हमेशा ताइवान का समर्थन किया है और यह बात चीन को बिल्कुल पसंद नहीं है। इस वजह से पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों में संबंधों में खटास बढ़ गई है।