कार्यालय में हंगामें देख कर्मचारी इकटृठा हो गए। मौजूदा अधिकारियों ने दोनों को कार्यालय में इैठकर बात करने को कहा, लेकिन पार्षद पति और पुत्र चिल्लाते रहे। बाद में उन्हें बताया गया कि फाइलें बगैर अधिकारियों की अनुमति के कर्मचारी नहीं दिखा सकते हैं। इसलिए आपको कर्मचारी ने फााइलें नहीं दिखाई
– निर्दलीय पार्षद ने किया था प्रदर्शन
विकास कार्यों में लापरवाही करने के कारण पिछले दिनों वार्ड 22 की निर्दलीय पार्षद संतोष उपाध्याय ने भी नपा कार्यालय के गेट के सामने धरना दिया था। पार्षद उपाध्यय ने अरोप लगाया था कि नगर पालिका विकास कार्य करने में लापरवाही कर रही है। आश्वासन के बाद वे वहां से हटीं।
वार्ड 30 की महिला पार्षद रेखा यादव ने भी नगर पालिका में धरना दिया था। उनका आरोप था कि वार्ड में बिजली, पानी, सड़क, नाली की समस्या है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के काम नहीं किए जा रहे हैं।
– हमसे अभद्र व्यवहार किया
-कुलदीप राठौर ने कहा कि हमारे वार्ड के विकास कार्यों को लेकर गुमराह किया जा रहा है। हमने कहा कि वार्ड में होने वाले निर्माण कार्यों की फाइलें दिखाई जाए। इस पर कर्मचारी ने हमसे अभद्र व्यवहार किया। बाद में अधिकारी ने इसकी सही जानकारी दी।
– अमित खत्री ने कहा कि बारिश आने वाली है। हमारे वार्ड में नाली निर्माण सहित कई कार्य होना है, लेकिन हमें इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। हमारा वार्ड डूब में है। यहां नालियां नहीं बनी तो बारिश में दिक्कत होगी।
– उपयंत्री दीक्षा तिवारी का कहना है कि नियमों के तहत बगैर अधिकारी के अनुमति के कर्मचारी कार्यालय के फाइनल नहीं दिखा सकता है। हमने दन्हें जानकारी दी है। हंगामा या विवाद की कोई स्थिति नहीं बनी थी।