19 साल की लड़की से 6 दिनों तक 23 लोगों पर सामूहिक बलात्कार करने का आरोप
वाराणसी में कुछ दिन पहले एक केस दर्ज हुआ था। जिसमें आरोप था कि 23 लोगों ने 6 दिनों तक एक 19 साल की लड़की से गठित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। मीडिया रिपोर्ट और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ दिया था। इसके बाद उसे विभिन्न होटलों में ले जाया गया। जहां पर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया। हालांकि इस मामले में अब तक छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामले में फरार आरोपियों के जल्द होगी गिरफ्तारी- विदुष सक्सेना
सक्सेना विदुष सक्सेना ने कहा, इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, पीड़ित महिला की स्थिति फिलहाल ठीक है। पुलिस लगातार उनके परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं।
पीड़िता की मां बोली- जो भी जानकारी लेनी है पुलिस से संपर्क करें
मीडिया कर्मियों से पीड़ित परिवार से इस मामले पर कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता की मां ने कहा कि जो भी जानकारी लेनी है। उसके लिए आप लोग पुलिस से संपर्क करें।