scriptस्वाट, सर्विलांस, पुलिस को मिली सफलता: अवैध गांजा के साथ चार महिलाएं गिरफ्तार, उम्र 25 से 45 के बीच | SWAT, surveillance, police got success: Four women arrested with illegal marijuana | Patrika News
उन्नाव

स्वाट, सर्विलांस, पुलिस को मिली सफलता: अवैध गांजा के साथ चार महिलाएं गिरफ्तार, उम्र 25 से 45 के बीच

SWAT, surveillance, police got success: Four women arrested with illegal marijuana उन्नाव में पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जिनकी उम्र 25 से 45 साल के बीच है। यह सभी महिलाएं गांजा के अवैध व्यापार में लगी थी। ‌

उन्नावApr 14, 2025 / 07:30 pm

Narendra Awasthi

पुलिस की गिरफ्त में गांजा बेचने वाली महिलाएं
SWAT, surveillance, police got success: Four women arrested with illegal marijuana उन्नाव में मादक पदार्थ की बिक्री को लेकर महिलाओं की सहभागिता भी बढ़ गई है। अब गांजा बेचने में महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस, स्वाट, सर्विलांस टीम को यह सफलता हाथ लगी। जब राह चलते चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। जिनके पास से अवैध गांजा बरामद हुआ है। सभी महिलाएं गांजा की खपत करने जा रही थी। पकड़ी गई महिलाओं की उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच है। गिरफ्तारी माखी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई है। पुलिस ने बताया कि सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। ‌
यह भी पढ़ें

Dry day today: आज नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें, जानें क्यों?

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में माखी थाना क्षेत्र में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है‌ जिनमें सुनीता पत्नी बाउवा, कमल पत्नी सोनू निवासीगण नटपुरवा मजरा रऊ करना थाना माखी, खुशी पत्नी अर्जुन रोशनी पत्नी चंदन निवासीगण नटपुरवा मजरा रऊकरना माखी शामिल है। जिनके पास से कुल 4 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

4 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद

माखी थाना पुलिस ने बताया कि पहली टीम की गिरफ्तारी रऊकरना रोड से और दूसरी टीम की गिरफ्तारी नटपुरवा तिराहे के पास से की गई है। माखी थाना पुलिस ने बताया कि पकड़े गई सभी महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक धर्मराज सिंह, उप निरीक्षक सुरेश सिंह के साथ स्वाट और सर्विलांस टीम शामिल है।

Hindi News / Unnao / स्वाट, सर्विलांस, पुलिस को मिली सफलता: अवैध गांजा के साथ चार महिलाएं गिरफ्तार, उम्र 25 से 45 के बीच

ट्रेंडिंग वीडियो