उन्नाव में आज सुबह का
मौसम अचानक खराब हो गया। सुबह के 8.25 बजे चारों तरफ अंधेरा छाया हुआ है। जोरदार आंधी के साथ बारिश भी हो रही है। बादल भी गरज रहे हैं। तापमान 27 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
कैसा रहेगा उन्नाव में 11 अप्रैल का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार की सुबह की शुरुआत भी खराब होने की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश होने की भी संभावना है।
कैसा रहेगा उन्नाव में 12 अप्रैल का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी सुबह के समय मौसम खराब रहेगा। उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बात चल सकती है। आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के बीच बारिश होने की संभावना है।