ऑडियो के वास्तविक शब्द रवि भदौरिया- नूरी खान के यहां जमा हो गए क्या? सामने वाला नेता (मोती भाटी)- नूरी खान जी के यहां जमा नहीं हैं हम तो। रवि- सुनो, आज साहब ने मुझसे पूछा कि यह न्यूसेंस किसने फैलाया। मैंने कहा, उज्जैन में एक ही न्यूसेंस नेता है। उन्होंने कहा, उसको समझाया नहीं। मैंने कहा, उसको कितना समझाएं, न्यूसेंस है।
सामने वाली आवाज- किसको?रवि- अरे.. क्या बोला आज नूरी ने तुम्हें, मैं बता देता हूं। साहब ने क्या बोला उससे, मैं बता दूं। कि चलो नूरी.. ठीक है.. ये बोले। क्या उन्होंने यह कहा कि टिकट दे देंगे।
सामने वाली आवाज- बड़े नेता टिकट का तो बोलते ही नहीं हैं। रवि- सुनो, ये डॉक्टर साहब को बोलना थोड़ा मजबूत हों। ये तुम्हारे दोनों दुश्मन (राजेंद्र वशिष्ठ व माया त्रिवेदी) चुनाव लड़ रहे हैं। उसको सिर्फ मैं ही काट सकता हूं।
सामने वाली आवाज- उसके लिए क्या करना है, उसको कैसे काट दोगे, क्या करूं बस..। रवि- गलत जगह एनर्जी क्यों वेस्ट कर रहे हो। वो एनर्जी गलत थी, जहां वेस्ट करी तुमने। सामने वाली आवाज- अब बॉस मैं तो क्या है कि मैसेज आया की चलना है तो मैंने कहा चलो..। दुश्मन (भाजपा सरकार) मर रहा है तो दोस्त के साथ जाने में क्या नुकसान।
रवि- दुश्मन मर रहा है तो मुझसे, अपने भाई से पूछना तो था। कि सारा काम उनके कहने पर कर लोगे। सामने वाली आवाज- इसमें मेरी क्या गलती। वो किसी ओर का कहते तो मैं थोड़ी जाता। किसी अपोजिटों का।
रवि- मेरे कहने का मतलब यह है कि डॉक्टर की औकात जीरो हो गई है। अभी इसकी.. ताकत लगा लेना तो कुछ कर नहीं पाएगा। बोए पेड़ बबूल के तो आम कहां से लाओगे। रवि भदौरिया को समझ नहीं पाया तो कौन पूछ रहा वहां पे।
सामने वाली आवाज- आप ही बताओ, आपके गुरु रहे हैं वो..। रवि- अभद्र भाषा में वार्तालाप..। गलत दिशा, गलत समय और गलत जगह पर तीर नहीं चलाना। रवि भदौरिया ओरिजनल आदमी है राजपूत..। फिर अभद्र भाषा..।
सामने वाली आवाज- अरे.. मैं तो कहता हूं तुम (टिकट) लाओ, मैं तुम्हारे साथ हूं। रवि- कल के बाद जो इंजेक्शन दूंगा कि दर्द इतना होगा कि अटैक नहीं आ जाए कहीं। सामने वाली आवाज- चलो बोस, मिल के बात करेंगे अपन।
रवि- सत्य बता रहा हूं, ये आदमी अपने लोगों को ही खत्म करता है। आज तुम सब गए ना वहां, नूरी खान का टिकट नहीं हो रहा है। कोई मुस्लिम नेता उज्जैन धार्मिक नगरी के अंदर टिकट नहीं ला पाएगा। लेकिन अपन क्यों बदनाम हो गए वहां जा कर।
सामने वाली आवाज- सभी गए तो मैंने कहा चलो, कमलनाथ जी अपने नेता के यहीं लेकर गई ना वो। नूरी खान जी दूसरे के यहां लेकर जाती तो कौन जाता। रवि- बहुत बढिय़ा बात बोली तुमने कि अपने नेता के यहां ले गई। मैं नमस्कार करता हूं आपको आज से..। कोई बात नहीं, आपको आपके नेता के यहां लेकर गई थी। आप चले गए, आपने मुझसे पूछा नहीं। अमजद लाला अपना ब्लॉक अध्यक्ष है। उसने भी मुझसे नहीं पूछा। इलाज कर देंगे, चिंता मत करो। इसक इलाज कर देंगे तो सब सही हो जाएगा। आज ही कर देता हूं इसका इलाज।
मैंने ऑडियो सुना है और सुनकर दुखी हूं। पार्टी प्लेफार्म पर बात करूंगी। इससे ज्यादा अभी कुछ नहीं कहना है। -नूरी खान, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अध्यक्ष की अपनी गरिमा है, उसको बनाए रखना चाहिए। इसके संबंध में पार्टी हाई कमान से बात करेंगे। जो भी चुनाव लड़ रहे हैं या लडऩे वाले हैं वो मेरे दुश्मन नहीं हैं। ऑडियो जो वायरल हुआ है, अध्यक्ष जी का अपना आउटलुक है। वो कुछ भी बोल सकते हैं, उनके खिलाफ मैं एक शब्द भी नहीं बोलूंगा।
– बटुकशंकर जोशी, पूर्व विधायक यह फर्जी ऑडियो है। इसमें अलग-अलग आवाज जुड़ी हुई है। – रवि भदौरिया, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी ने जो हमें काम सौंपा है, जमीनी स्तर पर कर रहे हैं। हमारा किसी से मतभेद नहीं है। जो भी चुनाव लड़ेगा, उसके साथ काम करेंगे। ऑडियो के बारे में जानकारी नहीं है।
-माया त्रिवेदी, पार्षद व महिला कांग्रेस नेता मैं नूरी खानजी के साथ भोपाल गया था, लेकिन शहर अध्यक्षजी से मेरी कोई चर्चा नहीं हुई। -मोती भाटी, कांग्रेस नेता पीसीसी ने नोटिस थमाकर पद से हटाया
कथित ऑडियो के संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया को पद से हटाते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। पीसीसी उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने जारी नोटिस में भदौरिया को चेताया कि तीन दिन में वे जवाब नहीं देते हैं तो उनके विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही तब तक के लिए उन्हें शहर कांग्रेस पद से हटा दिया है। इसकी प्रतिलिपि उज्जैन प्रभारी शोभा ओझा को भी प्रेषित की है।
मुस्लिम समाज ने चेताया कथित ऑडियो में शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने मुस्लिम समाज को लेकर जो चर्चा की, उससे समाज में आक्रोश है। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तरवेज खान, फहीम सिकंदर, सम्मद इकबाल खान, शाहिद सिद्दीकी, फिरोज समेत मुस्लिम समाज के कई वरिष्ठ लोगों ने मीडिया से चर्चा की। इनका कहना है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भदौरिया को तत्काल पद से हटाए। यदि नहीं हटाया तो 19 जून को कमलनाथ की सभा के बाद वे बड़े आंदोलन की तैयारी करेंगे।