अच्छी फसल से किसान प्रसन्न है लेकिन जगह की किल्लत के कारण किसानों को कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैक्टर ट्रॉलियों की अधिकता और स्थान को कमी के चलते कभी-कभी मंडी के भीतर से पैदल निकलना भी कठिन हो जाता है। आने वाले दिनों में गेहूं की भी भरपूर आवक को देखते हुए व्यापार मंडल कार्यकारिणी अध्यक्ष विजय नागपाल, उपाध्यक्ष अजीत सिंह धन्जू ,सचिव दीपक गोयल तथा कोषाध्यक्ष शंकर लाल शर्मा व्यवस्थाएं सुचारू करने का प्रयास कर रहे हैं।
जगह की समस्या के पीछे सब्जी मंडी का सीमित उपयोग
वर्तमान में धान मंडी का कुछ हिस्सा पूर्व में अस्थाई रूप से थोक सब्जी मंडी को आवंटित किया गया था, जो आज भी उसी रूप में संचालित हो रहा है। इसके चलते मंडी क्षेत्र का एक हिस्सा कृषि जिंसों के लिए उपलब्ध नहीं हो पा रहा। व्यापार मंडल की ओर से कई बार मंडी प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि सब्जी मंडी को उसके लिए स्वीकृत नवीन स्थल, जहां करोड़ों की लागत से शेड का निर्माण हो चुका है, में स्थानांतरित किया जाए। यह भी पढ़ें