scriptधूमधाम से मनाई शीतला सप्तमी, बासोड़ा का लगाया भोग | Patrika News
सिरोही

धूमधाम से मनाई शीतला सप्तमी, बासोड़ा का लगाया भोग

सिरोही शहर सहित जिलेभर में भरे शीतला माता के मेले, उमड़ी आस्था सिरोही. शहर सहित जिलेभर में शुक्रवार को शीतला सप्तमी धूमधाम से मनाई गई। महिलाओं ने सुबह माताजी की पूजा-अर्चना कर बासोडा का भोग लगाया। सप्तमी को लेकर जिले में कई जगहों पर मेलों का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। उधर, जिला मुयालय […]

सिरोहीMar 22, 2025 / 04:46 pm

MAHENDRA SINGH VAGHELA

सिरोही. शीतला माता की पूजा के लिए महिलाओं की लगी कतार।

सिरोही. शीतला माता की पूजा के लिए महिलाओं की लगी कतार।

सिरोही शहर सहित जिलेभर में भरे शीतला माता के मेले, उमड़ी आस्था

सिरोही. शहर सहित जिलेभर में शुक्रवार को शीतला सप्तमी धूमधाम से मनाई गई। महिलाओं ने सुबह माताजी की पूजा-अर्चना कर बासोडा का भोग लगाया। सप्तमी को लेकर जिले में कई जगहों पर मेलों का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
उधर, जिला मुयालय पर भी शीतला माता का मेला भरा। सुबह शीतला माता मंदिर में महिलाओं ने बासोडा का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। शीतला माता मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

मीठन में भरा मेला

रेवदर @ पत्रिका. समीपवर्ती मीठन में शुक्रवार को शीतला माता मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। विक्रम सिंह चारण ने बताया कि मेले में लगे हाट बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की एवं झूले का लोगों एवं बच्चों ने खूब आनंद लिया। भरत सिंह मीठन ने बताया कि मेले का आयोजन शांति पूर्ण रहा एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा। ग्रामीणों ने मन्नत पूरी होने पर माताजी को मिश्री व गुड़ का भोग लगाकर पूजा अर्चना की एवं गेर नृत्य का आयोजन किया गया।
स्वरूपगंज @ पत्रिका. क्षेत्र में शीतला सप्तमी का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। समीपवर्ती पेशुआ गांव में शीतला सप्तमी का मेला भरा, जिसमें आसपास गांवों के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। क्षेत्र में शीतला माता मंदिरों में अलसुबह से ही महिलाएं शीतला माता की पूजा एवं बासोड़ा का भोग लगाने के लिए पहुंचना शुरू हो गईं।
मां के मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते मां के दर्शन, पूजा-अर्चना व भोग लगाने के लिए अपनी बारी के इंतजार में लबी कतार में खड़ा रहना पड़ा। श्रद्धालुओं ने दर्शन बासोड़ा का भोग लगाया। वहीं समीपवर्ती नितोड़ा, काछोली, खाखरवाडा, रोहिड़ा, वासा, भीमाणा, भारजा व वाटेरा सहित क्षेत्र में कई गावों में शीतला सप्तमी पर्व मनाया गया।
माउंट आबू. पर्यटन स्थल माउंट आबू में शुक्रवार को महिलाओं ने श्रद्धा पूर्वक शीतला माता की पूजा की। ओरी का ठंडे पानी व दही से स्नान कराकर बासोड़ा का भोग लगाकर उसे प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया। महिला श्रद्धालुओं ने शीतला माता के मंदिरों में दर्शन कर परिजनों के स्वास्थ्य व सलामती के लिए मन्नतें मांगी। सानीगांव स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना समेत विभिन्न धर्म-कर्म के कार्यों के लिए महिला श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

शीतला सप्तमी पर गेर नृत्य का लिया आनंद

सिरोही. शीतला सप्तमी को लेकर जिलेभर में गेर नृत्य का आयोजन हुआ। जिसमें लोगों ने जमकर गेर नृत्य का आनंद लिया।शाम को सिरोही शहर के केशर विलास, खोबा वीर, सुनारवाड़ा, कुहारवाड़ा समेत अन्य जगह गेर नृत्य का आयोजन हुआ।आबूरोड। निकटवर्ती सांतपुर गांव के कुहार मोहल्ले में शुक्रवार देर शाम गेर नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया। गेरियों को देखने बड़ी संया में लोग मौजूद रहे। श्रीमारू कुमावत समाज सेवा समिति की ओर से हुए कार्यक्रम में समाजबंधुओं ने उत्साह से भाग लिया।

Hindi News / Sirohi / धूमधाम से मनाई शीतला सप्तमी, बासोड़ा का लगाया भोग

ट्रेंडिंग वीडियो