scriptज्येष्ट पूर्णिमा से भक्तों को दर्शन नहीं दे रहे भगवान जगन्नाथ,औषधियों के साथ दे रहे काढ़ा | Lord Jagannath is not giving darshan to devotees from Jyestha Purnima, | Patrika News
शाहडोल

ज्येष्ट पूर्णिमा से भक्तों को दर्शन नहीं दे रहे भगवान जगन्नाथ,औषधियों के साथ दे रहे काढ़ा

15 दिन रहते हैं अस्वस्थ, मंदिर के पुजारी करते हैं विशेष सेवा

शाहडोलJun 17, 2023 / 12:11 pm

shubham singh

ज्येष्ट पूर्णिमा से भक्तों को दर्शन नहीं दे रहे भगवान जगन्नाथ,औषधियों के साथ दे रहे काढ़ा

ज्येष्ट पूर्णिमा से भक्तों को दर्शन नहीं दे रहे भगवान जगन्नाथ,औषधियों के साथ दे रहे काढ़ा

शहडोल. नगर के मोहनराम मंदिर में भगवान जगन्नाथ का इन दिनो उपचार चल रहा है। विशेष औषधियों के साथ ठण्डई, गुलाब की पत्ती, सौंफ, बादाम, काली मिर्च का काढ़ा बनाकर दिया जा रहा है। इतना ही नहीं भगवान के भोग में भी परिवर्तन किया गया है। इस समय भगवान को सिर्फ मूंग दाल की खिचड़ी व मिष्ठान का भोग लगाया जा रहा है। मंदिर के पुजारी लवकुश शास्त्री ने बताया कि ज्येष्ट पूर्णिमा से लेकर आषाढ़ की प्रतिपदा तक भगवान जगन्नाथ भक्तों को दर्शन नहीं देते हैं। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन से आगामी 15 दिनों तक भगवान अस्वस्थ रहते हैं। इस दौरान मंदिर के पुजारी उनकी विशेष सेवा करते हैं।
तैयार हो रहा जगन्नाथ भगवान का रथ
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर मंदिर समिति आवश्यक तैयारी में जुट गई है। भगवान जगन्नाथ स्वस्थ होने के बाद 20 जून को रथ में सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। इसके लिए उनके रथ को तैयार किया जा रहा है। रथ के रंग रोगन के साथ ही अन्य आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही है। इसके साथ ही नगर में रथ यात्रा मार्ग की साफ-सफाई का काम भी शुरू कर दिया गया है। अन्य तैयारियों पर भी चर्चा चल रही है।
सर्वऔषधि से स्नान के बाद विशेष भोग
आषाढ़ की प्रतिपदा के दिन भगवान को सर्वऔषधि से स्नान कराया जाएगा। विधि विधान से भगवान की पूजा अर्चना के बाद खाजा, बूंदी के साथ महाभोग का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। प्रतिपदा के एक दिन बाद भगवान रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे और लोगों को दर्शन देंगे।
इनका कहना
भगवान जगन्नाथ को विशेष औषधियों के साथ काढ़ा दिया जा रहा है। मूंग दाल की खिचड़ी व मिष्ठान का भोग लगाया जा रहा है। 20 जून को भगवान जगन्नाथ नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। रथ यात्रा के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

लवकुश शास्त्री, पुजारी मोहन राम मंदिर शहडोल

Hindi News / Shahdol / ज्येष्ट पूर्णिमा से भक्तों को दर्शन नहीं दे रहे भगवान जगन्नाथ,औषधियों के साथ दे रहे काढ़ा

ट्रेंडिंग वीडियो