scriptBreakingNews : आधी रात को गैस लीकेज, दो पर असर, एसपी पहुंचे | Breaking News: Gas leakage at midnight, two affected, SP arrived | Patrika News
रतलाम

BreakingNews : आधी रात को गैस लीकेज, दो पर असर, एसपी पहुंचे

जावरा शहर के औद्योगिक क्षेत्र में चलने वाली बर्फ की पोरवाल की फैक्ट्री के अंदर अमोनियम गैस से भरे टेंकर में आधी रात को लीकेज हो गई।

रतलामApr 09, 2025 / 12:46 am

Ashish Pathak

ratlam breaking news

आधी रात को गैस लीकेज, दो पर असर, एसपी पहुंचे

रतलाम। जावरा शहर के औद्योगिक क्षेत्र में चलने वाली बर्फ की पोरवाल की फैक्ट्री के अंदर अमोनियम गैस से भरे टेंकर में आधी रात को लीकेज हो गई। इससे आंटिया चौराहे क्षेत्र पर अफरा-तफरी मच गई। गैस से तीन लोगों के प्रभावित होने की प्रारं​भिक सूचना है। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार पहुंचे व नगर पालिका की टीम के साथ मिलकर राहत के कार्य की शुरुआत की।
शुरुआती सूचना के अनुसार आंटिया चौराहे के करीब औद्योगिक क्षेत्र है। यहां आधी रात को बर्फ बनाने की पोरवाल फैक्ट्री में अमोनियम गैस लीकेज हो गई। करीब ही नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मे का निवास है। ऐसे में नगर पुलिस अधीक्षक की माता, पिता व भाई पर इसका असर हुआ। जब नगर पुलिस अधीक्षक आर्मे को इसके बारे में पता चला तो सबसे पहले नगर पालिका की दमकल को सूचना दी। इसके बाद सिविल अस्पताल से एंबुलेंस मंगवाई।
इन पर हुआ असर

नगर पुलिस अधीक्षक आर्मे के ​पिता हुकुम सिंह, छोटे भाई प्रशांत आर्मे की आंख में जलन की सूचना है। इनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल भी भेजा गया है। इनके अलावा इस क्षेत्र के अन्य लोगों की आंख में भी जलन होने के बारे में कहा जा रहा है7 नगर पुलिस अधीक्षक आर्मे ने सबसे पहले फैक्ट्री में पहुंचकर वहां काम करने वाले मजदूरों को बाहर किया। इसके बाद दमकल को सूचना दी। दमकल ने आते ही पूरे क्षेत्र में पानी का छिड़काव किया, जिससे गैस नीचे बैठ जाए।
इन्होंने कहा घर से नहीं निकले

सूचना पर पहुंचे एसडीएम त्रिलोचन गौड़, थाना प्रभारी जितेंद्र पाल सिंह जादौन आदि ने क्षेत्र में सूचना के बाहर आए लोगों को घर में रहने को कहा। घटना के बारे में बताते हुए एसपी अमित कुमार ने कहा कि पुलिस लाइन करीब है। इसलिए सबसे पहले नगर पुलिस अधीक्षक आर्मे को पता चल गया। इसके बाद राहत के जरूरी इंतजाम किए गए। उद्योग विभाग के दल को सूचना दी है। वो आकर निरीक्षण कर नियम अनुसार कार्रवाई करेंगे।

Hindi News / Ratlam / BreakingNews : आधी रात को गैस लीकेज, दो पर असर, एसपी पहुंचे

ट्रेंडिंग वीडियो