scriptRaipur News: रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने किया सुसाइड, फंदे पर लटका मिला | Prisoner commits suicide in Raipur Central Jail | Patrika News
रायपुर

Raipur News: रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने किया सुसाइड, फंदे पर लटका मिला

Raipur News: रायपुर के सेंट्रल जेल में कैदी ने आत्महत्या कर ली है। कैदी का नाम ओमप्रकाश बताया गया है। इसने अपने बैरक में फांसी लगाकर जान दे दी।

रायपुरApr 26, 2025 / 05:51 pm

Love Sonkar

Raipur News: रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने किया सुसाइड, फंदे पर लटका मिला
Raipur News: राजधानी रायपुर के केंद्रीय जेल में एक कैदी ने आत्म हत्या कर ली है। कैदी का नाम ओमप्रकाश बताया गया है। इसने अपने बैरक में फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना ने एक बार फिर जेल की भीतरी सुरक्षा व्यवस्था निगरानी की पोल खोल दी है। जेल प्रशासन जांच कर रहा है।
यह भी पढ़ें: Shoot by gun: जंगली सूअर समझकर शिकारी ने साथी को मारी गोली, मौके पर ही मौत, 12वीं बोर्ड की दी थी परीक्षा

इससे पहले भी कई कैदियों ने खुदकुशी की कोशिश या खुदकुशी की है। इसी साल की शुरुआत यानी जनवरी माह ने एक अफ्रीकन ड्रग्स डीलर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। अपने ही सेल पर फांसी के फंदे पर लटकता दिखा था। उसे 2021 में गिरफ्तार किया गया था।
फायरिंग की भी हुई थी घटना

नवंबर 2024 में फायरिंग की भी घटना हुईं थी। जिसमें एक युवक बुरी तरह घायल हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की तस्दीक कर रही है और आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

Hindi News / Raipur / Raipur News: रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने किया सुसाइड, फंदे पर लटका मिला

ट्रेंडिंग वीडियो