Mausam Update: गर्म हवा के कारण पारा सामान्य
रायपुर में सीजन में सूरज ने पहली बार आग उगली। गर्म हवा के कारण पारा सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक हो गया। जबकि यही तापमान बिलासपुर में सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। आमतौर पर बिलासपुर में रायपुर से औसत तापमान कम रहता है। प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 1.8 से 5.4 डिग्री से अधिक चल रहा है। पेंड्रारोड अमूमन ठंडा रहता है, लेकिन वहां पारा 37.4 डिग्री पर पहुंच गया है, जो सामान्य से साढ़े 5 डिग्री अधिक है। तापमान 22 डिग्री के आसपास
Mausam Update: वहीं
अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री है। यह सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम अफगानिस्तान के आसपास बना हुआ है। इस कारण तापमान बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रह सकता है।