scriptपहली बार छत्तीसगढ़ की जनता ने किया वोट, अनुपमा और कंचन को बेस्ट फीमेल सिंगर अवॉर्ड | CG Cinema 36 Award: Anupama and Kanchan got Best Female Singer Award | Patrika News
रायपुर

पहली बार छत्तीसगढ़ की जनता ने किया वोट, अनुपमा और कंचन को बेस्ट फीमेल सिंगर अवॉर्ड

CG Cinema 36 Award: 16 कैटेगरी में सिनेमा 36 पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड 2025 का आयोजन हुआ। वहीं सबसे ज्यादा अवॉर्ड मोर छैयां भुईयां 2 को मिला।

रायपुरMar 25, 2025 / 03:12 pm

चंदू निर्मलकर

CG Cinema 36 Award
ताबीर हुसैन. छत्तीसगढ़ में पहली बार ऑनलाइन वोटिंग पर आधारित सिनेमा 36 पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड 2025 का ( CG Cinema 36 Award ) आयोजन महंत लक्ष्मीनारायण दास कॉलेज में रविवार को आयोजित किया गया। इसमें 2024 को रिलीज फिल्मों को 16 कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए। साथ ही 2 स्मृति अवॉर्ड भी शामिल था। मोर छैयां भुईयां 2 को बेस्ट फिल्म समेत 7 अवॉर्ड मिले।

CG Cinema 36 Award: फीमेल सिंगर कैटेगरी में कांटे की टक्कर

मुख्य अतिथि पत्रकार गुलाल वर्मा रहे। अध्यक्षता देबाशीष मुखर्जी ने की। अन्य अतिथियों में अजय रघुवंशी, यशवंत साहू और एसके गुप्ता मौजूद रहे। नतीजे देखें तो कांटे की टक्कर फीमेल सिंगर कैटेगरी में देखी गई  अनुपमा मिश्रा और कंचन जोशी के वोट पर्सेंटेज लगभग बराबर रहे। अनुपमा ने हंडा फिल्म का गीत ए छैल छबीला रे गाकर धूम मचा दी थी। जबकि कंचन जोशी ने डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2 का गाना देख देख के.. गाया था। दोनों गानों को जबरदस्त प्रसिद्धि मिली थी।
यह भी पढ़ें

CG Film: छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री अब बड़ी हो रही.. अभिनेता अनुज शर्मा ने कहा- जल्द होगी कई अहम घोषणाएं

प्रोजेक्टर में दिखाया किनको कितना वोट मिला

दर्शकों के वोट और उसके प्रतिशत को प्रोजेक्टर में दिखाया गया। नॉमिनी के साथ वोट भी डिसप्ले किया गया। ऐसा पहली बार हुआ कि वोटिंग से विनर घोषित हुए और उन्हें सम्मानित किया गया। एंकरिंग करने वालों में क्रांति दीक्षित, अरविंद, मयंक और आरजे नरेंद्र शामिल रहे। अवॉर्ड शो का लाइव प्रसारण दिग्विजय वर्मा ने सिनेमा 36 यूट्यूब चैनल पर किया। कार्यक्रम की शुरुआत राज गीत से हुई। बेबी वर्षा ने कथक की प्रस्तुति दी। अमूल्यनिधि मिश्रा ने छत्तीसगढ़ी गीत पर डांस किया।
CG Cinema Award

शॉर्ट फिल्म की स्क्रीनिंग, फिल्मी मैगजीन रीलॉन्च

मानस शर्मा, देवांश शर्मा, अर्जुन शर्मा की शॉर्ट फिल्म बिसाइड की स्क्रीनिंग हुई। कौशल शर्मा की फिल्मी मैगजीन सिनेमा स्कोप रीलॉन्च की गई। गायिका आरू साहू ने अपने नए एल्बम ऐ हवा की प्रस्तुति दी। भारती वर्मा ने डार्लिंग प्यार झुकता नहीं अगेन के स्टार कास्ट को लॉन्च किया। कार्यक्रम में मोहन सुंदरानी, प्रेम चंद्राकर, भूपेंद्र साहू, मनोज वर्मा, अलक राय, रॉकी दासवानी, अमित जैन, सरिता जैन, भारती वर्मा, राकेश मिश्रा, लकी रंगशाही, लाभांश तिवारी, पवन गुप्ता, सुरेश गोंडले, दावड़ाजी, अमित मिश्रा, शिवाली, आदिल, दिग्विजय वर्मा, समेत बड़ी संख्या में फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं।
CG Cinema Award

इन्हें मिले अवॉर्ड

बेस्ट कोरियोग्राफर: चंदनदीप ( हंडा)
बेस्ट सिंगर फीमेल: अनुपमा मिश्रा (ए गोरी…फिल्म हंडा) और कंचन जोशी ( देख देख के…डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2)
बेस्ट सिंगर मेल: सुनील सोनी ( मोर छैयां भुईयां 2)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर: सुनील सोनी (मोर छैयां भुईयां 2)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफर : सिद्धार्थ सिंह ( मोर छैयां भुईयां 2)
बेस्ट कॉमेडियन: पप्पु चन्द्राकार( हंडा)
बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस : दीक्षा जायसवाल (बीए फाइनल ईयर)
बेस्ट डेब्यू एक्टर: दीपक साहू ( मोर छैयां भुईयां 2)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: अंजली सिंह (माटी पुत्र)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: क्रांति दीक्षित ( माटी पुत्र)
बेस्ट एक्ट्रेस निगेटिव: उपासना वैष्णव( दूल्हा राजा)
बेस्ट एक्टर निगेटिव: पुष्पेंद्र सिंह ( माटी पुत्र)
बेस्ट एक्ट्रेस: दीक्षा जायसवाल ( मोर छैयां भुईयां 2)
बेस्ट एक्टर: अमलेश नागेश ( हंडा)
बेस्ट डायरेक्टर : सतीश जैन ( मोर छैयां भुईयां 2)
बेस्ट फिल्म: मोर छैयां भुईयां 2

स्मृति अवॉर्ड

निशांत उपाध्याय स्मृति सम्मान: संजय महानंद
राजेश अवस्थी स्मृति सम्मान: मनोज जोशी

Hindi News / Raipur / पहली बार छत्तीसगढ़ की जनता ने किया वोट, अनुपमा और कंचन को बेस्ट फीमेल सिंगर अवॉर्ड

ट्रेंडिंग वीडियो