13 मार्च को बारिश की संभावना
11 मार्च को उत्तर प्रदेश के दोनों मौसम संभागों में कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि, 12 और 13 मार्च को उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों के उत्तरी हिस्सों में तेज सतही हवाएं (गति 20-30 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। इसके अलावा, इन दिनों मौसम में हल्के बदलाव हो सकते हैं, लेकिन कोई गंभीर मौसम चेतावनी नहीं दी गई है। मार्च में दिखने लगा गर्मी का असर
मार्च के महीने में गर्मी धीरे-धीरे अपने असर दिखाने लगी है। रविवार को राजधानी लखनऊ में हल्की गर्मी का अहसास हुआ, हालांकि धीमी पुरवा हवाओं ने मौसम को ज्यादा तपने नहीं दिया। सुबह से ही धूप तेज रही जिसके कारण दोपहर में भी गर्मी का एहसास हो रहा है। लेकिन शाम होते-होते हवाओं ने राहत दी और मौसम में थोड़ी ठंडक आई।
दोपहर के समय गर्मी के बावजूद पुरवा हवाओं की धीमी गति से लोगों को कुछ सुकून मिला। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 13 और 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से लखनऊ और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है और मौसम कुछ हद तक ठंडा होने की उम्मीद जताई जा रही है।