scriptHoli Holiday 2025: खुशखबरी! यूपी में होली पर मिलेगी लगातार 4 दिन की छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट | Holi holiday 2025 list 13 to 16 march holiday in uttar pradesh | Patrika News
प्रयागराज

Holi Holiday 2025: खुशखबरी! यूपी में होली पर मिलेगी लगातार 4 दिन की छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

Holi Holiday 2025: होली की छुट्टियों को लेकर अक्सर लोगों के मन में कंफ्यूजन रहता है। खासकर उत्तर प्रदेश में लोग जानना चाहते हैं कि 2025 में होली के लिए कितने दिन की छुट्टी मिलेगी।

प्रयागराजMar 10, 2025 / 11:38 pm

Krishna Rai

public holiday holi 2025
Holi Holiday 2025: मार्च का महीना आते ही लोगों में एक अलग ही उत्साह और उमंग भर जाती है। यह महीना रंगों, त्योहारों और खुशियों से सजा होता है। लोग इस महीने के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं खासकर होली की छुट्टियों का।

संबंधित खबरें

 यूपी में लगातार इतने दिनों की छुट्टी 

होली की छुट्टियों को लेकर लोगों के मन में काफी कंफ्यूजन है। लोग जानना चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में होली के लिए कितने दिन की छुट्टी मिलेगी। तो आइए, हम आपको बताते हैं कि 2025 में उत्तर प्रदेश में होली की छुट्टियां कितनी होंगी। उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के अनुसार 2025 में होली के अवसर पर कुल तीन छुट्टियां घोषित की गई हैं। 
यह भी पढ़ें

कौन बनेगा उत्तर प्रदेश बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष? अब होली के बाद होगा ऐलान, जातीय समीकरण में कौन-कौन फिट?

1 दिन की मिलेगी निर्बंधित छुट्टी

17 दिसंबर 2024 को जारी कैलेंडर के अनुसार, 13 मार्च (गुरुवार) को होलिका दहन का आयोजन होगा जो एक सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाएगा। इसके बाद, 14 मार्च (शुक्रवार) को होली का मुख्य दिन होगा, जो एक सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके अलावा 15 मार्च (शनिवार) को होली के अवसर पर निर्बंधित अवकाश होगा, जिसे कर्मचारियों के अनुसार लिया जा सकता है। इसके अलावा 16 मार्च को रविवार है जिसके कारण स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश में होली के लिए 2 सार्वजनिक छुट्टियां और 1 निर्बंधित छुट्टी दी जाएगी।
निर्बंधित अवकाश के तहत उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने यह जानकारी दी है कि हर कर्मचारी को दो छुट्टियां चुनने का अधिकार मिलेगा, जिन्हें वह अपनी पसंद के अनुसार ले सकते हैं। इस तरह, 13, 14 और 15 मार्च की छुट्टियों के साथ, 16 मार्च को रविवार होने की वजह से यूपी के लोगों को होली के मौके पर चार दिन की छुट्टी मिलेगी।

Hindi News / Prayagraj / Holi Holiday 2025: खुशखबरी! यूपी में होली पर मिलेगी लगातार 4 दिन की छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

ट्रेंडिंग वीडियो