scriptपर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प | took a pledge to protect the environment | Patrika News
प्रतापगढ़

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

101 विभिन प्रजातियों के बीजों का हुआ रोपण

प्रतापगढ़Jun 07, 2023 / 02:40 pm

Devishankar Suthar

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प


प्रतापगढ़. विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर के पर्यावरण प्रेमियों ने अपने हाथों से विभिन्न प्रजातियों के पौधों के बीजों का रोपण किया। इन पौधों को बारिश में रोपण किया जाएगा। जिसमें बेलए, टिमरू, इमली, नीम, पीपल, करंज सहित विभिन्न प्रजातियों के बीजों का रोपण किया। योग भवन में हुए काय्र्रकम में विद्युत निगम के एक्सइएन संदीप सोनी ने पर्यावरण गतिविधि के कार्यकर्ताओं को सघन वन लगाने व प्लास्टिक के समाधान की विधि बताई। गतिविधि के विभाग संयोजक गोपेश ने पूरे लगाए गए पौधों के साथ एक वर्ष पूर्ण होने पर उस पौधे के साथ जन्म दिन मनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला गतिविधि संयोजक आनंदीलाल सेन, हरिप्रकाश, ओम तेली, बादल बारोलिया, कैलाश मीणा, कमलेश नागर, योग भवन की ***** उर्मिला, राधा राव, आशानगर, कार्यक्रम संयोजक हरिप्रकाश सुथार आदि मौजूद रहे।
छोटीसादड़ी. महावीर इंटरनेशनल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर शाखा के कोषाध्यक्ष राजेंद्रकुमार जैन ने कहा कि विश्व में विनाशकारी भौतिक उपलब्धियों के कारण प्रकृति में प्रदूषण भी अपने चरम सीमा पर है। वनस्पति, प्राणी जगत और मानव के लिए यह प्रदूषण अत्यंत घातक है। आने वाली पीढिय़ों का जीवन नर्क होता जा रहा है। उपभोक्तावादी संस्कृति, व्यापारिक वर्चस्व की लड़ाई और अनेक कारणों से धरती के जीवन समूल को ही यह पर्यावरण प्रदूषण नष्ट कर रहा है। प्लास्टिक, रसायन पदार्थ, फैक्ट्रियों से निकलने वाला काला विषैला धुआं, उनमें से निकलने वाला गंदा पानी, बढ़ती वाहन संख्या और निकलने वाला धुआं, इलेक्ट्रॉनिक कचरा, घटता हुआ जंगल, खाली होती हुई लंबी चौड़ी सड$कें, अंतरिक्ष उड़ानों की अंधी दौड़ और जीव हत्या आदि आधुनिक मानवीय गतिविधियां पर्यावरण की दुश्मन है। जो पूरा सिस्टम ही निरूपित कर रहे हैं। ऐसे समय में पर्यावरण को बचाना हम सब का नैतिक दायित्व है। जॉन डायरेक्टर कांतिलाल दक के निर्देशन और वरिष्ठ गुणवंत लाल बंडी एवं राजमल मुरडिय़ा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्र अध्यक्ष कैलाश गिरी गोस्वामी, सचिव लोकेश जायसवाल के नेतृत्व में पर्यावरण प्रदूषण से बचने के लिए मोक्ष धाम एवं घाटी वाले बालाजी मन्दिर परिसर में कई किस्म के पौधों का पौधरोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ अमृतलाल बंडी ने कहा पर्यावरण की सुरक्षा हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। नाथूलाल नरेड़ी, बाबूलाल कासमा, सुरेश ङ्क्षजदल, अशोक सोनी, श्याम गिरी गोस्वामी, प्रदीप व्यास, सौभाग्यङ्क्षसह मेहता, अरङ्क्षवद नाहर, प्रवीण शर्मा, राकेश गायरी, मनीष लसोड़, रमेश पारीक, पुजारी शंभूलाल शास्त्री ने पौधरोपण में सहयोग प्रदान किया।
दर्पण शर्मा ने किया 50वीं बार रक्तदान
प्रतापगढ़. शहर की स्वयं सेवा संस्थान के सदस्य दर्पण शर्मा ने मंगलवार को अपने जीवन का 50वां रक्तदान किया। संस्था अध्यक्ष प्रतीक शर्मा ने बताया कि संस्था के सदस्य दर्पण शर्मा शुरू से ही सेवा कार्यों में आगे रहे है। उन्होंने अपने जीवन मे जब भी किसी जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता पड़ी तो वे तुरंत रक्तदान करने चले जाते है। हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीडि़त महिला को रक्तदान देकर शर्मा ने अपना 50वां रक्तदान पूर्ण किया। जब भी किसी जररूतमन्द व्यक्ति को रक्त की जरूरत पड़ती है तो संस्था द्वारा रक्तदाता को भेजकर रक्त उपलब्ध करवाया जाता है। संस्था रक्तदान के अलावा शहर में मूक प्राणियों के लिए पिछले कई वर्षों से कार्य कर रही है।

Hindi News / Pratapgarh / पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

ट्रेंडिंग वीडियो