scriptकोशिकाएं कैंसर वाली हैं या स्वस्थ, गति से पता चलेगा | Patrika News
समाचार

कोशिकाएं कैंसर वाली हैं या स्वस्थ, गति से पता चलेगा

अध्ययनः 94 प्रतिशत तक सटीकता के साथ अंतर करना संभव टोक्यो. जापान की टोक्यो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक नई खोज की है। प्रोफेसर हिरोमी मियोशी के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की टीम ने पाया कि कोशिकाओं की गति को ध्यान से देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि वे कोशिकाएं कैंसर वाली हैं […]

जयपुरApr 22, 2025 / 12:32 am

Nitin Kumar

अध्ययनः 94 प्रतिशत तक सटीकता के साथ अंतर करना संभव

टोक्यो. जापान की टोक्यो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक नई खोज की है। प्रोफेसर हिरोमी मियोशी के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की टीम ने पाया कि कोशिकाओं की गति को ध्यान से देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि वे कोशिकाएं कैंसर वाली हैं या स्वस्थ। एक प्रयोग में उन्होंने एक डिश पर कैंसर वाली फाइब्रोसारकोमा कोशिकाएं और स्वस्थ फाइब्रोब्लास्ट कोशिकाएं देखीं। उन्होंने पाया कि इन कोशिकाओं के रास्तों को ट्रैक करके और उनका विश्लेषण करके 94 प्रतिशत तक सटीकता के साथ अंतर किया जा सकता है। ‘पीएलओएस वन’ नामक पत्रिका में छपे अध्ययन के अनुसार, इस खोज के लिए ‘फेज-कंट्रास्ट माइक्रोस्कोपी’ तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जो कोशिकाओं को देखने की सबसे आम तकनीकों में से एक है। टीम का यह काम न केवल कैंसर की कोशिकाओं को अलग करने का एक नया तरीका बताता है, बल्कि इससे कोशिकाओं की गतिशीलता पर आधारित किसी भी जैविक काम जैसे घाव भरने और ऊतकों के बढ़ने आदि के अध्ययन में भी मदद मिलेगी।

Hindi News / News Bulletin / कोशिकाएं कैंसर वाली हैं या स्वस्थ, गति से पता चलेगा

ट्रेंडिंग वीडियो