scriptदेश में लैंड जिहाद का सबसे बड़ा केंद्र है झारखंड: अरुण सिंह | Patrika News
समाचार

देश में लैंड जिहाद का सबसे बड़ा केंद्र है झारखंड: अरुण सिंह

देश में लैंड जिहाद का सबसे बड़ा केंद्र है झारखंड: अरुण सिंह

रांचीJul 11, 2024 / 10:54 am

Devkumar Singodiya

देश में लैंड जिहाद का सबसे बड़ा केंद्र है झारखंड: अरुण सिंह

देश में लैंड जिहाद का सबसे बड़ा केंद्र है झारखंड: अरुण सिंह

रांची

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चार चरण संपन्न हो चुके हैं और इसमें पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
सिंह ने भाजपा के झारखंड प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि अब हम 400 के आंकड़े की ओर बढ़ रहे हैं। इन चार फेज में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अन्य राज्य में एनडीए गठबंधन को एकतरफा सीटों का लाभ हो रहा है। इंडी गठबंधन के लोगों में हताशा और निराशा व्याप्त है। उन्होंने कहा कि झारखंड में इंडी गठबंधन की सरकार है। यहां भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण चरम पर है। आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया गया है। पूरे देशवासियों ने देखा कि 38 करोड़ रुपए उनके सहयोगी और नौकर के पास से मिले हैं तो कल्पना करना चाहिए कि कितने 100 करोड़ और उनके पास होंगे। उसके बाद भी अभी तक आलमगीर आलम ने इस्तीफा नहीं दिया है। मुख्यमंत्री से निवेदन है कि तुरंत उनसे इस्तीफा लें। जांच को और तेज कर झारखंड की गरीब जनता से लूटे गए पैसे उजागर होने चाहिए।

संताल परगना बना है कुख्यात अड्डा

सिंह ने कहा कि ये वही आलमगीर आलम है, जिन्होंने कोविड के समय लाॅकडाउन में तब्लीग़ी जमात के लोगों को जमा कर कोविड नियमों को तोड़ते हुए अलग-अलग स्थान और बंगाल भेजने का काम किया था। नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई थी। बहुचर्चित नाम है, लेकिन तुष्टीकरण के कारण इनसे अभी तक इस्तीफा नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में तुष्टिकरण का खेल चल रहा है। संताल परगना में लैंड जिहाद चल रहा है। बांग्लादेशी आते हैं। आदिवासी लड़कियों से शादी करते हैं। शादी करने के बाद जमीन हड़पते हैं। जमीन हड़पने के बाद लड़की को बोटी-बोटी काट देते हैं, लेकिन सरकार उन पर कार्रवाई नहीं करती क्योंकि तुष्टिकरण के मार्ग पर सरकार चल रही है। लैंड जिहाद का सबसे बड़ा उदाहरण देश में झारखंड में देखने को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री सहित कई अ​धिकारी जेल में

सिंह ने कहा कि लैंड माफिया, सेंड माफिया, स्टोन माफिया, लीकर माफिया झारखंड सरकार को चला रहे हैं। सरकार अनाप-शनाप पैसा इनसे ले रही है। इसी का नतीजा है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अभी जेल में है। मंत्री जेल में है। दो दो आईएएस अधिकारी भी जेल में है। यह पहला ऐसा राज्य है, जहां इतने अधिकारी भ्रष्टाचार के केस में जेल के अंदर हैं। जब भी इंडी गठबंधन की सरकार बनती है, झारखंड को सदैव लूटने का काम करती है।

रामलला मंदिर में पहुंच रहे करोड़ों श्रद्धालु

सिंह ने कहा कि एक तरफ इंडी गठबंधन ने सदैव राम मंदिर का विरोध किया। कोर्ट में खड़े होकर कहा कि जज साहब इतनी जल्दी क्या है। जजमेंट नहीं दें और 500 साल पुराने राम मंदिर को केस को उलझाते रहे, लटकाते रहे, भटकाते रहे। रोड़ाअटकत रहे। दूसरी तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ। राम मंदिर जाकर भूमि पूजन किया। वहां जाकर प्राण प्रतिष्ठा किया। मंदिर का लोकार्पण हुआ। वहां करोड़ों हिंदू जाकर भगवान राम की पूजा कर रहे हैं। दर्शन कर रहे हैं। याचना कर रहे हैं। भव्य राम मंदिर वहां बन गया है।

Hindi News / News Bulletin / देश में लैंड जिहाद का सबसे बड़ा केंद्र है झारखंड: अरुण सिंह

ट्रेंडिंग वीडियो