script5 फीट गहरे गड्ढे से निकले भैरुजी को कराया स्नान, रंगतेरस पर खेली होली | Bhairu ji came out of a 5 feet deep pit played Holi on Rangteras 2025 MP News | Patrika News
नीमच

5 फीट गहरे गड्ढे से निकले भैरुजी को कराया स्नान, रंगतेरस पर खेली होली

MP News: एक साल से पांच फीट गहरे गड्ढे में दबे भगवान होली के 13 दिन बाद रंगतेरस पर गुरुवार को बाहर निकले। श्रद्धालुओं ने बकरे की खाल में भरे पानी से भैरूजी को स्नान कराया। फिर ओटले पर विराजित कर आशीष लिया। कई स्थानों पर गेर निकाली तो कहीं रंग-गुलाल से होली खेलकर अनूठी […]

नीमचMar 28, 2025 / 11:24 am

Sanjana Kumar

MP News

MP News: नीमच में 5 फीट गहरे गड्ढे से निकले भैरूजी की यात्रा निकालते स्थानीय निवासी.

MP News: एक साल से पांच फीट गहरे गड्ढे में दबे भगवान होली के 13 दिन बाद रंगतेरस पर गुरुवार को बाहर निकले। श्रद्धालुओं ने बकरे की खाल में भरे पानी से भैरूजी को स्नान कराया। फिर ओटले पर विराजित कर आशीष लिया। कई स्थानों पर गेर निकाली तो कहीं रंग-गुलाल से होली खेलकर अनूठी परंपरा निभाई गई।

रंग तेरस पर हर साल निभाई जाती है परम्परा

10 दिन बाद भगवान को फिर से पांच फीट गहरे गड्ढे में गाड़ दिया जाएगा। नीमच में माहेश्वरी मोहल्ले में करीब 100 साल से भी अधिक समय से चल रही यह परंपरा देवनारायण मंदिर के सामने गड़िया भेरू बावजी स्थान पर निभाई जा रही है। उधर, रंग तेरस पर भेरू बावजी ओटले पर विराजे तो उनके आशीष से 10 दिनी उत्सव भी शुरू हो गया। अब रोज बाबा की पूजा होगी। लोग मन्नतें मांगेंगे।

Hindi News / Neemuch / 5 फीट गहरे गड्ढे से निकले भैरुजी को कराया स्नान, रंगतेरस पर खेली होली

ट्रेंडिंग वीडियो