जेनरस सेवरेंस पैकेज देगी
जियोस्टार प्रभावित कर्मचारियों को ‘जेनरस सेवरेंस पैकेज’ दे रही है। इसमें कंपनी में नौकरी की अवधि के आधार पर 6 से 12 महीने की सैलरी दी जाएगी। जिन कर्मचारियों का कंपनी में एक साल पूरा हो गया है, उन्हें एक महीने की सैलरी और एक से 3 महीने का नोटिस पीरियड भी मिलेगा।
नोटिस पीरियड का मिलेगा वेतन
अगर कोई कर्मचारी एक साल पहले कंपनी में आया है तो उसे एक महीने का पूरा वेतन मिलेगा। इसी हिसाब से बाकी कर्मचारियों को भी मिलेगा। एक से तीन महीने का नोटिस होगा।
DHL भी करेगा छटनी
डीएचएल जर्मनी में इस वर्ष लगभग 8,000 लोगों की छंटनी करेगी। कंपनी 2027 तक एक अरब यूरो की बचत करने की योजना बना रही है और उसी रणनीति के तहत यह फैसला लिया गया है। डीएचएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोबियास मेयर ने बताया, कुल कार्यबल का एक फीसदी हिस्सा छंटनी का शिकार होगा।