scriptहिमाचल में कांग्रेस ने सरकार चलाने के लिए मंदिरों से मांगा चंदा! बीजेपी ने कहा- ये सनातन धर्म का अपमान | In Himachal, Congress asked for donations from temples to run the government! BJP said- this is an insult to Sanatan Dharma | Patrika News
राष्ट्रीय

हिमाचल में कांग्रेस ने सरकार चलाने के लिए मंदिरों से मांगा चंदा! बीजेपी ने कहा- ये सनातन धर्म का अपमान

Himachal Pradesh: पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर मंदिरों से पैसे लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें मंदिर ट्रस्टों से धनराशि जल्द से जल्द भेजने का आग्रह किया गया है।

शिमलाFeb 28, 2025 / 05:20 pm

Ashib Khan

हिमाचल के CM सुखविंदर सुक्खू

हिमाचल के CM सुखविंदर सुक्खू

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट के बीच सुक्खू सरकार के पास योजनाओं को चलाने के लिए पैसे नहीं है। अब प्रदेश सरकार ने इसके लिए मंदिरों से चंदा मांगा है। वहीं इस पर बीजेपी ने सुक्खू सरकार के इस कदम की निंदा की है। बीजेपी ने इसे चौंकाने वाला भी बताया है। 

प्रदेश सरकार ने मंदिरों से मांगा चंदा

29 जनवरी को राज्य सरकार की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई थी। इसमें राज्य द्वारा संचालित धर्मार्थ गतिविधियों और कल्याणकारी योजनाओं के लिए योगदान मांगा। सरकार ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय और मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के लिए चंदा की मांग की थी। 

BJP ने की निंदा

बीजेपी ने प्रदेश सरकार के इस कदम की आलोचना की है। वहीं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर मंदिरों से पैसे लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें मंदिर ट्रस्टों से धनराशि जल्द से जल्द भेजने का आग्रह किया गया है। यह चौंकाने वाला और दुर्भाग्यपूर्ण है।

‘सरकार के निर्णय का सभी को विरोध करना चाहिए’

पूर्व सीएम ने कहा कि एक ओर कांग्रेस के नेता सनातन धर्म और उसके अनुयायियों का अपमान करते हैं और दूसरी ओर वे मंदिर के दान का उपयोग अपनी नीतियों के वित्तपोषण के लिए करना चाहते है। यह निर्णय विचित्र है और इसका सभी को विरोध करना चाहिए। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिया जवाब

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के बयान पर राज्य की कांग्रेस सरकार ने पलटवार किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि दान केवल मंदिरों से नहीं बल्कि आम जनता से मांगा गया है। हमारी सरकार अच्छे उद्देश्य के लिए योजनाएं चला रही है। असहाय बच्चों के लिए, उनकी शिक्षा का समर्थन करने के लिए और उन्हें बेहतर जीवन देने के लिए योजनाएं चला रही है। यह केवल मंदिरों के बारे में नहीं है। हम उन सभी लोगों से आह्वान कर रहे हैं जो बच्चों के कल्याण के लिए कुछ राशि दान कर सकते हैं। कंगना के बयान का देखें वीडियो…

BJP फालतू की बातें कर रही है

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि बीजेपी इस तरह की बातों को तोड़ मरोड़ के पेश कर रही है। बीजेपी फालतू की बातें कर रही हैं। मामला केवल मंदिरों का नहीं है लोगों को पता है यह किस कारण किया जा रहा है।

कुल्लू में हुआ भूस्खलन

बता दें कि कुल्लु जिले में करीब 24 घंटे से लगातार बारिश होने के बाद शुक्रवार को भूस्खलन हुआ। वहीं एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें कार कीचड़ से भरे पानी में आधी डूबी हुई नजर आ रही है। अगस्त 2024 में ही कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में बादल फटने से आई बाढ़ में 30 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

Hindi News / National News / हिमाचल में कांग्रेस ने सरकार चलाने के लिए मंदिरों से मांगा चंदा! बीजेपी ने कहा- ये सनातन धर्म का अपमान

ट्रेंडिंग वीडियो