घर का नजार देखकर किसान हैरान
मामला जानसठ कोतवाली क्षेत्र के तिसंग गांव का है। पीड़ित पति के मुताबिक, “19 मार्च का दिन था। वह पत्नी के साथ खेत पर काम कर रहा था। दोपहर में पत्नी ने बताया कि तबीयत ठीक नहीं लग रही। सीने में दर्द हो रहा है। इस पर उसने पत्नी को घर भेज दिया। जब खेत से लौटा तो पत्नी घर पर नहीं मिली। पत्नी को फोन किया तो बताया कि भांजे के साथ चली गई है। अब दोनों साथ में रहेंगे। इस पर उसने कहा कि लोग क्या कहेंगे? वापस आ जाओ। लेकिन पत्नी नहीं मानी। बोली कि अब वह मेरा भांजा नहीं, प्यार है।
‘ज्यादा बोलोगे तो नीले ड्रम में मिलोगे’
पीड़ित ने लोक-लाज की डर से इस बात को करीब एक महीने तक छुपाए रखा। कई बार मोबाइल पर पत्नी से बात भी की, लेकिन वह नहीं मानी। धमकी दी कि ज्यादा बोलोगे तो नीले ड्रम जैसा हाल कर दूंगी। इस पर पीड़ित शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा और शिकायती पत्र दिया। मामी-भांजे के उम्र में काफी अंतर
पीड़ित ने बताया कि भांजा मेरी पत्नी यानी अपनी मामी को लेकर फरार हो गया है। सोने-चांदी के जेवरात व 40 हजार नकदी भी ले गया है। दोनों की उम्र में काफी फासला है। उसकी और पत्नी के तीन छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। फोन पर वापस आने की बात पर पत्नी ने धमकी दी है।