scriptUP Weather forecast: यूपी के इन 9 जिलों में 12 घंटे के भीतर भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, देखें वीडियो | Rain and storm alert in Meerut and West UP districts, today Weather Forecast | Patrika News
मेरठ

UP Weather forecast: यूपी के इन 9 जिलों में 12 घंटे के भीतर भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, देखें वीडियो

UP Weather Forecast: रविवार की रात से हुए मौसम में बदलाव का असर आज दिखाई दे रहा है। आज रात मौसम फिर बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार रात में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

मेरठJun 19, 2023 / 07:44 pm

Kamta Tripathi

UP Weather forecast: यूपी के इन 9 जिलों में 12 घंटे के भीतर भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, देखें वीडियो

यूपी के इन 9 जिलों में 12 घंटे के भीतर भारी बारिश और तूफान का अलर्ट

UP Weather Forecast: जून में मौसम एक बार फिर से बदला है। इस बदले मौसम का असर तापमान पर पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात मौसम में बदलाव आएगा। जिसके चलते पश्चिम यूपी के जिलों मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, हापुड, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में भारी बारिश और तूफान आने की संभावना है।
सुबह से मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट
आज मौसम में बदलाव से सुबह से ही तापमान में गिरावट महसूस की गई। मेरठ और आसपास के जिलों में सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद आज शाम को ग्रामीण इलाकों में जमकर बारिश हुई। वहीं तेज आंधी चलने से कई जगहों पर होर्डिग्स गिरने और पेड़ गिरने की भी जानकारी है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आज रात मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों में भीषण बारिश और तूफान आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि चक्रवात तूफान बिपरजॉय के कारण बने पश्चिम विक्षोभ से पश्चिम यूपी में मौसम बदला है। जिसके चलते बारिश और तेज हवाओं के चलने की संभावना है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8lvrb3
मेरठ और पश्चिम यूपी में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। लेकिन शनिवार की रात से बदले मौसम के बाद तापमान में कमी आई तो गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। शनिवार की शाम से बदले मौसम का असर आज सोमवार को भी दिखाई दिया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम अभी ऐसे ही रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें

Vande Bharat Express train: दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव

उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान अभी 40 डिग्री सेंल्सियस से नीचे ही रहेगा। न्यूनतम तापमान भी कम रहेगा। इससे गर्मी का असर कम होगा। उन्होंने बताया कि तूफान बिपरजॉय के असर से मौसम में परिवर्तन हो रहा है। बिपरजॉय के प्रभाव से हल्का पश्चिम विक्षोभ बना है जिसके कारण बारिश और तूफान के हालात बने हैं।

Hindi News / Meerut / UP Weather forecast: यूपी के इन 9 जिलों में 12 घंटे के भीतर भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, देखें वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो