scriptMau News: फ्री फायर गेम में 20 रुपये को लेकर भिड़े दो गुट, कई घायल, दो की स्थिति गंभीर | Mau News: Two groups clashed in Free Fire game, many injured, two in critical condition | Patrika News
मऊ

Mau News: फ्री फायर गेम में 20 रुपये को लेकर भिड़े दो गुट, कई घायल, दो की स्थिति गंभीर

फ्री फायर गेम को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों गुट आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से चले लाठी डंडे से कई लोग घायल हो गए, वहीं दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

मऊApr 10, 2025 / 11:21 pm

Abhishek Singh

मऊ जिले में फ्री फायर गेम को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों गुट आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से चले लाठी डंडे से कई लोग घायल हो गए, वहीं दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

आपको बता दें कि इसके पहले भी 20 रुपए को ले कर हुए विवाद में ये दोनों गुट आपस में भिड़े थे,तब पुलिस ने आकर समझौता करवाया था।

जानिए पूरा प्रकरण


प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हिंसक झड़प में शाहनवाज (35), राशिद जमाल (25), रोशन (20), शफीक उर्फ छोटे (21) और नदीम अहमद (26) घायल हो गए। घायल रोशन का कहना है कि दूसरे पक्ष ने सुलह के बाद धोखे से हमला कर दिया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शाहनवाज और नदीम की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Hindi News / Mau / Mau News: फ्री फायर गेम में 20 रुपये को लेकर भिड़े दो गुट, कई घायल, दो की स्थिति गंभीर

ट्रेंडिंग वीडियो