scriptMau News: गेंहू के मड़ाई के विवाद में बवाल, फायरिंग में एक व्यक्ति को लगी गोली, तीन की स्थिति गंभीर | Mau News: Chaos in wheat threshing dispute, one person shot in firing, three in critical condition | Patrika News
मऊ

Mau News: गेंहू के मड़ाई के विवाद में बवाल, फायरिंग में एक व्यक्ति को लगी गोली, तीन की स्थिति गंभीर

कोपागंज थानाक्षेत्र अंतर्गत सोंडसर गांव में गेंहू की मड़ाई के लिए चाचा भतीजे के बीच हुए विवाद ने मार पीट का रूप ले लिया। विवाद के समय हुई फायरिंग में जहां एक व्यक्ति को गोली लग गई वहीं दो व्यक्ति और घायल हो गए।

मऊApr 18, 2025 / 11:03 am

Abhishek Singh

मऊ जिले के कोपागंज थानाक्षेत्र अंतर्गत सोंडसर गांव में गेंहू की मड़ाई के लिए चाचा भतीजे के बीच हुए विवाद ने मार पीट का रूप ले लिया। विवाद के समय हुई फायरिंग में जहां एक व्यक्ति को गोली लग गई वहीं दो व्यक्ति और घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में 26 वर्षीय अभिषेक, 30 वर्षीय मनीष उर्फ पंकज और 40 वर्षीय राधेश्याम शामिल हैं। अभिषेक के बाएं हाथ में गोली लगी है। उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया है।
जिला अस्पताल के डॉक्टर प्रदीप यादव के अनुसार, मनीष उर्फ पंकज और राधेश्याम को सिर में चोट आई है। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। उनकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindi News / Mau / Mau News: गेंहू के मड़ाई के विवाद में बवाल, फायरिंग में एक व्यक्ति को लगी गोली, तीन की स्थिति गंभीर

ट्रेंडिंग वीडियो