script23 मार्च के बाद बढ़ेगी गर्मी, वर्षा की संभावना ने बढ़ा दी समितियों की मुश्किलें… | possibility increasing heat rain difficulties | Patrika News
महासमुंद

23 मार्च के बाद बढ़ेगी गर्मी, वर्षा की संभावना ने बढ़ा दी समितियों की मुश्किलें…

CG Weather News: महासमुंद जिले में समय पर धान का उठाव नहीं होने से सूखत की समस्या से जूझ रहीं समितियों की मुश्किलें, मौसम ने बढ़ा दी है।

महासमुंदMar 22, 2025 / 04:45 pm

Shradha Jaiswal

23 मार्च के बाद बढ़ेगी गर्मी, वर्षा की संभावना ने बढ़ा दी समितियों की मुश्किलें...
CG Weather News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में समय पर धान का उठाव नहीं होने से सूखत की समस्या से जूझ रहीं समितियों की मुश्किलें, मौसम ने बढ़ा दी है। शुक्रवार को जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। शनिवार को भी बारिश होने की संभावना है।
उपार्जन केंद्रों में 5 लाख क्विंटल धान खुले आसमान में नीचे रखा हुआ है। तेज बारिश हुई तो नुकसान हो सकता है। धान खरीदी को समाप्त हुए एक महीने 21 दिन हो चुके हैं। पिछले दिनों कलेक्टर ने 13 मार्च तक धान का उठाव पूर्ण करने के निर्देश दिए थे।
यह भी पढ़ें

CG Weather Photos: राजधानी में दोपहर बाद झमाझम बारिश ने बदला मौसम, देखें मन को गुदगुदा देने वाली तस्वीर

CG Weather News: उपार्जन केंद्रों में पांच लाख क्विंटल धान जाम

बाद भी अब तक उठाव पूर्ण नहीं हुआ है। जिले में कुल 110 लाख क्विंटल धान की खरीदी हुई थी। अब तक 105 लाख क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। 5 लाख क्विंटल धान ही उपार्जन केंद्रों में है। इस वर्ष धान का उठाव भी देर से प्रारंभ हुआ था। सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने बताया कि कोमाखान क्षेत्र के आस-पास की समितियों में धान ज्यादा है।
परिवहन नहीं हुआ है। शीघ्र उठाव को लेकर कई बार विपणन अधिकारियों से चर्चा कर चुके हैं। परिवहन धीमी गति से हो रहा है। जिला विपणन अधिकारी टिकेंद्र राठौर ने बताया कि पांच प्रतिशत धान का ही उठाव शेष है। उपार्जन केंद्रों को तिरपाल से धान को ढंकने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे धान न भीगे।

23 के बाद बढ़ेगी गर्मी

द्रोणिका और चक्रवात के असर से 22 मार्च तक हल्की बारिश, मेघ गर्जन और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। बागबाहरा, कोमाखान, सरायपाली और महासमुंद में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। 23 के बाद गर्मी बढ़ेगी।
उपार्जन केंद्रों में भी तिरपाल कटे-फटे रहते हैं। जिससे धान भीग जाता है। कई बार तेज हवा चलने से तिरपाल भी उड़ जाते हैं। शहर के आस-पास के केंद्रों में ही शेड की व्यवस्था है। अन्य केंद्रों में शेड अब तक नहीं बन पाए हैं। केवल धान को रखने के लिए चबूतरा बना हुआ है।

Hindi News / Mahasamund / 23 मार्च के बाद बढ़ेगी गर्मी, वर्षा की संभावना ने बढ़ा दी समितियों की मुश्किलें…

ट्रेंडिंग वीडियो