क्या-क्या हुआ गायब ?
त्रिभुवन राम के घर से चोरी दो बार में हुई है पहली बार जनवरी 2025 में उनकी पत्नी का डायमंड का लॉकेट गायब हो गया। कार्यों में व्यस्त होने के चलते उन्होंने इसकी शिकायत नहीं करायी। फरवरी 2025 में उनके पत्नी की ओमेगा कंपनी की कलाई घडी गायब हो गई है। दोनों समानों की कीमत 3-3 लाख बताया जा रहा है।किसने की चोरी ?
गोमती नगर थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार त्रिभुवन राम और उनके परिवार ने उनके ही घर में काम करने वाले अनिल कुमार कनौजिया पर चोरी का आरोप लगाया है। अनिल लखनऊ के खुर्रमनगर का रहने वाला है। त्रिभुवन जब लोक निर्माण विभाग में प्रमुख अभियंता पद पर कार्यरत थें तब से वो उनके घर में काम कर रहा है। यह भी पढ़ें