scriptUrine Infection During Periods: क्या आपको भी पीरियड्स के दौरान होता है यूरिन इंफेक्शन? जानें इसके कारण और बचाव | Home Remedies For Urine Infection During Periods | Patrika News
लाइफस्टाइल

Urine Infection During Periods: क्या आपको भी पीरियड्स के दौरान होता है यूरिन इंफेक्शन? जानें इसके कारण और बचाव

Urine Infection During Periods: अगर आपको भी पीरियड्स के दौरान यूरिन इंफेक्शन की समस्यां रहती हैं तो यहां बताएं गए सरल उपचार आपके काम आ सकते हैं।

भारतApr 06, 2025 / 02:44 pm

Nisha Bharti

Urine Infection During Periods

Urine Infection During Periods

Urine Infection During Periods: महिलाओं के शरीर में हर महीने हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसे हम मासिक धर्म यानी पीरियड्स के रूप में जानते हैं। इस समय शरीर थका हुआ महसूस करता है, मूड स्विंग्स होते हैं और कई बार पेट-दर्द, कमर-दर्द जैसी परेशानियां भी होती हैं। लेकिन कुछ महिलाओं को इस दौरान एक और गंभीर परेशानी होती है- यूरिन इंफेक्शन यानी मूत्र मार्ग में संक्रमण।
कई बार यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि हमारे हेल्थ पर असर डालती है। अगर आपको भी हर महीने पीरियड्स के दौरान ये दिक्कत होती है तो यह समस्या छोटी नहीं है। आइए जानते हैं, ऐसे में किन छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखने से आप इससे छुटकारा पा सकते हैं।

क्यों होता है पीरियड्स में यूरिन इंफेक्शन?

Urine Infection In Periods
Urine Infection In Periods
पीरियड्स के समय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी थोड़ी कम हो जाती है। साथ ही हार्मोनल बदलाव शरीर को थोड़ा संवेदनशील बना देते हैं। इस समय अगर प्राइवेट पार्ट की सफाई का ध्यान न रखा जाए तो इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें: क्या आपके भी पीरियड्स में होता हैं मूड स्विंग तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मूड बना रहेगा हैप्पी

कई महिलाएं दिनभर एक ही सैनिटरी पैड इस्तेमाल करती हैं या कई घंटे तक उसे नहीं बदलतीं। इससे नमी और खून मिलकर बैक्टीरिया को पनपने का मौका देते हैं, जो बाद में यूटीआई (यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन) की वजह बनते हैं।
इसके अलावा अगर आप इस दौरान पानी कम पीती हैं तो शरीर के टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकलते और यूरिन इंफेक्शन की आशंका और बढ़ जाती है।

यूरिन इंफेक्शन के लक्षण

1. पेशाब करते समय तेज जलन या दर्द
2. बार-बार पेशाब लगना

3. निचले पेट में भारीपन या खिंचाव

4. पेशाब से बदबू आना

5. हल्का बुखार या थकान महसूस होना

यह भी पढ़ें: Period Pain Relief: पीरियड्स के समय दर्द और ऐंठन से मिलेगा छुटकारा, इन 4 चीजों का करें सेवन

पीरियड्स के दौरान यूरिन इंफेक्शन से बचने के उपाय

1. पैड को समय पर बदलें: पीरियड्स के समय हमें अपने साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना पड़ता हैं। पीरियड्स के समय हर 4-6 घंटे में सैनिटरी पैड या टैम्पोन जरूर बदलें। ज्यादा देर तक गंदा पैड पहनने से बैक्टीरिया पनपते हैं। ऐसा करना हमारे सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा।
2. दिनभर पर्याप्त पानी पिएं: पीरियड्स के दौरान आप कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं, ताकि शरीर से गंदे मल बाहर निकलें और मूत्र मार्ग साफ रहे।

3. सही तरीके से सफाई करें: टॉयलेट के बाद आगे से पीछे की ओर सफाई करें। इससे बैक्टीरिया यूरिन मार्ग में नहीं पहुंचते।
4. इंटीमेट वॉश या केमिकल साबुन से बचें: पीरियड्स के समय पाउडर, स्प्रे या परफ्यूम वाले साबुन का इस्तेमाल न करें। ये प्राइवेट पार्ट की नाजुक त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

5. हल्का, घर का बना खाना खाएं: इस दौरान तैलीय, मसालेदार और बाहर का खाना खाने से बचें और अपने डाइट में दही, नींबू पानी, नारियल पानी, फल और सब्जियां जरूर शामिल करें।

    Hindi News / Lifestyle News / Urine Infection During Periods: क्या आपको भी पीरियड्स के दौरान होता है यूरिन इंफेक्शन? जानें इसके कारण और बचाव

    ट्रेंडिंग वीडियो