scriptनया फोन लेने की सोच रहे हैं? अगले हफ्ते लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन, OPPO से Samsung तक लिस्ट में | new smartphones launch april 2025 oppo to samsung | Patrika News
टेक्नोलॉजी

नया फोन लेने की सोच रहे हैं? अगले हफ्ते लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन, OPPO से Samsung तक लिस्ट में

New Smartphone Launch April 2025: अप्रैल 2025 में भारत में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। OPPO, Vivo, Realme, Samsung समेत कई ब्रांड अपने नए 5G फोन्स के साथ तैयार हैं। जानिए लॉन्च डेट, फीचर्स और शुरुआती कीमतें।

भारतApr 19, 2025 / 04:11 pm

Rahul Yadav

New Smartphones Launch April 2025

New Smartphones Launch April 2025

New Smartphones Launch April 2025: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अगले हफ्ते आपके पास कई शानदार ऑप्शन होंगे। भारत में अप्रैल के आखिरी हफ्ते में कई नए मोबाइल फोन लॉन्च होने जा रहे हैं, जिनमें लेटेस्ट फीचर्स, बढ़िया बैटरी और हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर शामिल हैं। कुछ डिवाइसेज की पहली सेल भी शुरू हो रही है। आइए जानते हैं कौन-कौन से स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं और कब से खरीदे जा सकते हैं।

1. OPPO K13 5G – 21 अप्रैल को लॉन्च

      ओप्पो का नया K13 5G स्मार्टफोन 21 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 6 Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। इस फोन को कंपनी की वेबसाइट और Flipkart से खरीदा जा सकेगा।

      2. Vivo T4 5G – 22 अप्रैल को लॉन्च

        Vivo T4 5G भारत में 22 अप्रैल को एंट्री करेगा। कंपनी का दावा है कि इसमें 7300mAh की सबसे बड़ी बैटरी दी गई है। फोन में 5000 निट्स ब्राइटनेस वाला क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले भी होगा। यह फोन भी Flipkart और Vivo वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

        3. Realme 14T 5G – 25 अप्रैल को लॉन्च

          रियलमी का यह फोन 25 अप्रैल को मार्केट में आएगा। इसमें 6000mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, IP69 रेटिंग और 50MP का रियर कैमरा मिलेगा। AMOLED डिस्प्ले इस फोन को खास बनाता है।

          4. CMF Phone 2 Pro – 28 अप्रैल को लॉन्च

            CMF ब्रांड का नया फोन 28 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और शानदार डिजाइन देखने को मिलेगा। Flipkart पर इसकी बिक्री शुरू होगी।
            ये भी पढ़ें- Motorola Edge 60 Stylus स्मार्टफोन लॉन्च: 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और पेंटिंग के लिए खास पेन…कीमत इतनी

            5. iQOO Z10x 5G – 22 अप्रैल से सेल शुरू

              iQOO का नया फोन 22 अप्रैल से Amazon और कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआती कीमत ₹12,499 है। इसमें 6500mAh की बैटरी और Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है।

              6. Samsung Galaxy M56 5G – 23 अप्रैल से सेल शुरू

                Galaxy M56 5G की बिक्री 23 अप्रैल से शुरू होगी। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और HDR सपोर्ट के साथ 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹24,999 है और यह Amazon पर उपलब्ध होगा।

                7. Infinix Note 50s 5G+ – 24 अप्रैल से बिक्री शुरू

                  Infinix का यह स्मार्टफोन 24 अप्रैल से Flipkart और कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। ₹14,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और ब्लू कलर में सेंट टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है।

                  8. Motorola Edge 60 Stylus – 23 अप्रैल से बिक्री शुरू

                    Motorola Edge 60 Stylus की भी सेल 23 अप्रैल से शुरू हो रही है। इसकी शुरुआती कीमत ₹21,999 है। फोन के साथ Stylus पेन का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे क्रिएटिव यूजर्स को काफी मदद मिलेगी।

                    Hindi News / Technology / नया फोन लेने की सोच रहे हैं? अगले हफ्ते लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन, OPPO से Samsung तक लिस्ट में

                    ट्रेंडिंग वीडियो