scriptKota Mandi Bhav: कोटा मंडी में एक दिन में आए ढाई लाख कृषि जिंस कट्टे, इतना महंगा हुआ गेहूं, धान और सोयाबीन, चना सस्ता | wheat became costlier by 25 rupees, paddy by 50 rupees and soybean by 50 rupees per quintal in Kota Mandi | Patrika News
कोटा

Kota Mandi Bhav: कोटा मंडी में एक दिन में आए ढाई लाख कृषि जिंस कट्टे, इतना महंगा हुआ गेहूं, धान और सोयाबीन, चना सस्ता

कोटा की भामाशाह मंडी में एक दिन में ढाई लाख कृषि जिंस कट्टों की आवक रही। वहीं गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीद का कार्य 24 से 27 अप्रेल तक बंद रहेगा।

कोटाApr 22, 2025 / 09:47 pm

Rakesh Mishra

राजस्थान के कोटा की भामाशाहमंडी में मंगलवार को सभी कृषि जिंसों की आवक लगभग 250000 कट्टे की रही। गेहूं 25, धान 50, सोयाबीन 50 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहा। चना 50 रुपए मंदा रहा। लहसुन के भाव 2000 से 10700 प्रति क्विंटल रहे। लहसुन की आवक लगभग 16000 कट्टे की रही। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।

भाव

गेहूं नया 2400 से 2751, धान सुगन्धा 2200 से 2551, धान (1509) 2200 से 2851, धान (1718) 2800 से 3331, धान पूसा 2700 से 3020, सोयाबीन 3800 से 4431, सरसों नई 5500 से 6100, अलसी 5000 से 6150, ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 4000 से 4500, बाजरा 2100 से 2300, मक्का 2000 से 2300, जौ नया 1800 से 2100, तिल्ली 8500 से 11000, मैथी 4000 से 4700, कलौंजी 13000 से 17850, धनिया नया सूखा बादामी 5800 से 6500, धनिया नया ईगल 6500 से 7000, रंगदार 7100 से 10500, मूंग 6500 से 7200, उड़द 4000 से 7200, चना देशी 5000 से 5351, चना मौसमी 5000 से 5500, चना पेप्सी 5200 से 5500 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

खाद्य तेल भाव

(15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2280, चंबल 2250, सदाबहार 2145, एलेक्सा 2040, दीप ज्योति 2160, सरसों स्वास्तिक 2360, अलसी 2230 रुपए प्रति टिन। मूंगफली: ट्रक 2810, स्वास्तिक निवाई 2425, कोटा स्वास्तिक 2400, सोना सिक्का 2680 रुपए प्रति टिन। वनस्पति घी: स्कूटर 2080, अशोका 2080 रुपए प्रतिटिन। चीनी: 4250 से 4280 प्रति क्विंटल। देसी घी: मल्क फूड 8570, कोटा फ्रेश 8350, पारस 8500, नोवा 8450, अमूल 8900, सरस 8700, मधुसूदन 8980 रुपए प्रतिटिन। चावल व दाल: बासमती चावल 7000-8500, मूंग दाल 8900-9300, मूंग मोगर 9900-10300, उड़द दाल 8500-9500, तुअर दाल 9000-12000 क्विंटल, चना दाल 6900-7200, उड़द मोगर 9500-11500, मसूर दाल 7000-7500 प्रति क्विंटल रहा।

कोटा सर्राफा : चांदी में गिरी व सोने में तेजी

सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी में गिरावट रही। जेवराती सोने के भाव में तेजी रही। चांदी के भाव 500 रुपए गिरकर 97600 प्रति किलो रहे। जेवराती सोने में 3800 रुपए तेज होकर कैडबरी के भाव प्रति दस ग्राम 99600 रहे। शुद्ध का भाव प्रति दस ग्राम 100100 रुपए रहा।
गोल्ड कैरेट- भाव
गोल्ड (24 k) (99.5%) : 99600
गोल्ड (22 k) : 92222
गोल्ड (20 k) : 86609
गोल्ड (18 k) : 79680
गोल्ड (14 k) : 70141

24 से 27 अप्रेल तक गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीद का कार्य बंद रहेगा

भामाशाहमंडी में भारतीय खाद्य निगम की ओर से संचालित गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीद का कार्य 24 से 27 अप्रेल तक बंद रहेगा। कृषि उपज मंडी समिति सचिव मनोज कुमार मीना ने बताया कि निगम के पत्र से यह अवगत कराया गया कि खरीद केन्द्र भामाशाहमंडी में खरीदे हुए माल का पर्याप्त उठाव नहीं होने व स्थान रिक्त नहीं होने के कारण गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीद व तुलाई कार्य स्थगित करने का निर्णय लिया गया। किसानों से अपील है कि वे व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।

Hindi News / Kota / Kota Mandi Bhav: कोटा मंडी में एक दिन में आए ढाई लाख कृषि जिंस कट्टे, इतना महंगा हुआ गेहूं, धान और सोयाबीन, चना सस्ता

ट्रेंडिंग वीडियो