टोल अधिकारियों के अनुसार चौपहिया वाहनों पर सबसे कम 5 रुपए और विशाल आकार वाले वाहनों पर सबसे अधिक 25 रुपए तक टैक्स बढ़ाया है। नई दरें 31 मार्च की रात 12 बजे से लागू होंगी। नई टोल दरों की सूची टोल बूथों पर लगाई जा रही है।
कोटा में मंडाना टोल, हैंगिंग ब्रिज टोल, जयपुर रोड, सीमलिया टोल नाका, केशवरायपाटन टोल नाका, ऐटलेन टोल नाके, सांगोद रोड समेत सभी टोल पर दरें 31 मार्च की रात 12 बजे अपडेट हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें हर साल होता है इजाफा
एनएचएआई की तरफ से हर साल रेट में इजाफा किया जाता है। इसके अलावा मंथली पास में भी 10 बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में पहले पास के लिए 340 रुपए देने पड़ते थे, लेकिन 1 अप्रेल से 350 रुपए देने होंगे। टोल के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय लोगों को ही मंथली पास का लाभ मिलेगा।