scriptKota Mandi Bhav: 7 दिन बाद खुलते ही कोटा मंडी ने दिया झटका, इतना महंगा हो गया लहसुन, जानिए गेहूं, सोयाबीन और सरसों का भाव | soyabean, lahsun, gehu and sarso Today Bhav in Rajasthan Kota Mandi | Patrika News
कोटा

Kota Mandi Bhav: 7 दिन बाद खुलते ही कोटा मंडी ने दिया झटका, इतना महंगा हो गया लहसुन, जानिए गेहूं, सोयाबीन और सरसों का भाव

कोटा मंडी में लहसुन की आवक लगभग 1000 कट्टे की रही। गेहूं 150, सोयाबीन 50, सरसों 150 रुपए प्रति क्विंटल मंदा रहा। लहसुन 700 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहा।

कोटाMar 04, 2025 / 09:09 am

Rakesh Mishra

Kota Mandi Bhav
Kota Mandi Bhav Today: कृषक कल्याण फीस को खत्म करने की मांग को लेकर 24 फरवरी से भामाशाहमंडी में चल रही हड़ताल सोमवार को खत्म हो गई। भामाशाहमंडी में विभिन्न जिंसों की खरीद-फरोख्त का कार्य हुआ। कृषि जिंसों की आवक लगभग 95000 कट्टे की आवक रही।
लहसुन नया 2500 से 8000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। लहसुन की आवक लगभग 1000 कट्टे की रही। गेहूं 150, सोयाबीन 50, सरसों 150 रुपए प्रति क्विंटल मंदा रहा। लहसुन 700 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहा। किराना बाजार में सोयाबीन तेलों में 25 रुपए प्रति टिन की गिरावट रही।
भाव : गेहूं पुराना 2750 से 3051, गेहूं नया 2700 से 2951, धान सुगन्धा 2300 से 2500, धान (1509) 2400 से 2621, धान (1718) 2500 से 2851, धान (1885) 2700 से 2800, धान (1847 ) 2300 से 2550, धान पूसा 2200 से 2581, सोयाबीन 3400 से 4080, सरसों पुरानी 5400 से 5700, सरसों नई 4800 से 5750, अलसी 5500 से 5700, ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 3500 से 4000, बाजरा 2200 से 2600, मक्का 2000 से 2300, जौ 1900 से 2300, तिल्ली 10000 से 11500, मैथी 4000 से 4650, कलौंजी 10000 से 12850, धनिया बादामी 5700 से 6400, धनिया ईगल 6550 से 7000, रंगदार 6500 से 7801, मूंग 6500 से 7000, उड़द 4500 से 7050, चना देशी 4800 से 5300, चना मौसमी 5000 से 5300, चना पेप्सी 4800 से 5500 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2340, चंबल 2300, सदाबहार 2220, एलेक्सा 2110, दीप ज्योति 2240, सरसों स्वास्तिक 2390, अलसी 2240 रुपए प्रति टिन। मूंगफली: ट्रक 2820, स्वास्तिक निवाई 2460, कोटा स्वास्तिक 2430, सोना सिक्का 2700 रुपए प्रति टिन। वनस्पति घी: स्कूटर 2060, अशोका 2060 रुपए प्रतिटिन। चीनी: 4300 से 4330 प्रति क्विंटल। देसी घी: मिल्क फूड 8380, कोटा फ्रेश 8200, पारस 8450, नोवा 8450, अमूल 8900, सरस 8700, मधुसूदन 8980 रुपए प्रतिटिन। चावल व दाल : बासमती चावल 7000-8500, मूंग दाल 8500-9000, मूंग मोगर 9500-10300, उड़द दाल 9000-9700, तुअर दाल 8000-13000 प्रति क्विंटल रहे।

कोटा सर्राफा : चांदी-सोने में तेजी

सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी व सोने के भाव में तेजी रही। चांदी के भाव 800 रुपए तेजी के साथ 96100 प्रति किलो रहे। सोने में 150 रुपए तेजी के साथ कैडबरी का भाव प्रति दस ग्राम 87450 पर आ गए। सोना शुद्ध का भाव प्रति दस ग्राम 87900 रुपए रहा।
यह वीडियो भी देखें

गोल्ड- कैरेट- भाव

गोल्ड (24 k) (99.5%) : 87500

गोल्ड (22 k) : 81019

गोल्ड (20 k) : 76087

गोल्ड (18 k) : 70000

गोल्ड (14 k) : 61620

Hindi News / Kota / Kota Mandi Bhav: 7 दिन बाद खुलते ही कोटा मंडी ने दिया झटका, इतना महंगा हो गया लहसुन, जानिए गेहूं, सोयाबीन और सरसों का भाव

ट्रेंडिंग वीडियो