scriptREET परीक्षा में काटी शर्ट, कैंडिडेट की उतरवाई जनेऊ, सूट के बटन काटने पर भड़की महिलाएं, देखें तस्वीरें | Photos Of REET Exam 2025 Day 2 Morning Shift Candidate Angry On Cut Button Of Women Suit And Shirt Of Men | Patrika News
कोटा

REET परीक्षा में काटी शर्ट, कैंडिडेट की उतरवाई जनेऊ, सूट के बटन काटने पर भड़की महिलाएं, देखें तस्वीरें

REET Exam Day 2 Center Images: रीट परीक्षा के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखे और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ में नजर आया।

कोटाFeb 28, 2025 / 10:14 am

Akshita Deora

आज Rajasthan Teacher Eligibility Test 2024 का दूसरा दिन है। जिसमें 5 लाख से ज्यादा अभियर्थियों के परीक्षा देने का अनुमान है।

REET 2025
दूसरे दिन की पहली पारी की परीक्षा में खासी सख्ती देखी गई। सेंटर्स पर बायोमैट्रिक्स, फेस रिकोग्निशन और सीसीटीवी कैमरों से सख्त निगरानी के बीच कैंडिडेट्स को एंट्री मिली।

संबंधित खबरें

REET 2025
रीट परीक्षा के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखे और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ में नजर आया।

REET 2025
लड़कों की लंबी बाजू की शर्ट काट दी वहीं हाथों में बंधे धागे और जनेऊ भी खुलवा दी। अलवर के एक सेंटर पर महिला कैंडिडेट के सूट के बटन काटें तो वहां महिलाएं भड़क गई।
REET 2025
गेट बंद होने के बाद किसी भी परीक्षार्थियों को एंट्री नहीं मिली। गर्भवती महिला के लेट पहुंचने पर उसे भी एंट्री देने से साफ़ मना कर दिया।

REET 2025
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की प्रदेश की सबसे बड़ी अध्यापक पात्रता परीक्षा 2024 सुबह 10 बजे से शुरू हुई। आज भी फेस रिकॉग्निशन और बायोमैट्रिक अटेंडेंस के आधार पर परीक्षार्थी को सेंटर में एंट्री मिली।
REET 2025
आज भी बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिलेगी। कल भी रोडवेज बस ठसाठस भरी थी। यहां तक की महिलाओं को भी बस में बैठने की जगह नहीं मिली।

REET 2025

Hindi News / Kota / REET परीक्षा में काटी शर्ट, कैंडिडेट की उतरवाई जनेऊ, सूट के बटन काटने पर भड़की महिलाएं, देखें तस्वीरें

ट्रेंडिंग वीडियो