नाबालिग लड़के परेशान लड़की को खुदकुशी के लिए उकसाया
दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। दोनों वीडियो कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए भी एक-दूसरे से संपर्क में थे। दोनों के एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। बताया जाता है कि इसी बीच अप्रैल की पहली तारीख को दोनों के बीच अपने संबंधाें को लेकर विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि नाबालिग लड़के ने लड़की को भला-बुरा कहा। उसने लड़की को खुदकुशी के लिए भी उकसाया। परेशान लड़की ने खुदकुशी कर ली। ऐसे हुआ मामले का खुलासा
CG News: पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही थी। छानबीन के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही थी। इस दौरान दोनों के बीच हुई बातचीत और संदेशों को संबंधित
मोबाइल कंपनी के जरिए प्राप्त किया। इसके आधार पर पुलिस ने लड़के से पूछताछ की। तब मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने नाबालिग को पकड़ लिया। उसे बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।