बेटी के विवाह के लिए मांगी मदद
इस दौरान ममता कोल ने नगर निगम अध्यक्ष व आयुक्त से कहा कि उसकी माली हालत ठीक नहीं है। 25 अप्रेल को बेटी की शादी है, इसलिए मदद दिलाई जाए। सुशील पटेल ने खेर माता के मंदिर में बाउंड्रीवॉल व छत बनाए जाने की मांग रखी। काजी मो. मुस्तकीन ने नालियों के चोंक रहने की समस्या बताई। मुन्नालाल ने कहा कि 5 साल पहले बहु आई है, लेकिन अबतक राशन कार्ड में नाम नहीं जुड़ा। विक्रम खटीक ने कहा कि हमारी गली में फोर्स के साथ पानी नहीं आ रहा। अकरम ने कहा कि जिम गली में नाली की समस्या है।शामिल रहीं प्रमुख मांगे और समस्याएं
- श्मशान घाट में चबूतरा निर्माण
- खेर माई मंदिर परिसर में बाउंड्रीवॉल और छत निर्माण
- नालियों की नियमित सफाई
- विद्युत पोल की स्थापना
- पानी भराव की निकास
- नाले व नालियों की नियमित सफाई
- नलों में मशीन के उपयोग पर प्रतिबंध

समाधान के लिए बनी कार्ययोजना
जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने आयुक्त से मौके पर चर्चा सभी बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर त्वरित समाधान की रणनीति बनाई। जनता को आश्वस्त किया गया कि समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। निगम अध्यक्ष ने कहा कि पत्रिका द्वारा आयोजित यह जनसंवाद कार्यक्रम न केवल वार्डवासियों को समस्याएं रखने का मंच दे रहा है, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य कर रहा है। यह पहल नि:संदेह शहर में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होगी। पत्रिका का यह जनसंवाद कार्यक्रम समाज के सजग प्रहरी के रूप में उसकी भूमिका को और अधिक मजबूत बनाता है। जनता की समस्याओं का समाधान कर यह पहल न केवल राहत देगा बल्कि जनसरोकारों के प्रति गंभीरता का उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहा है।ये रहे मौजूद
पत्रिका जन संवाद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, आयुक्त नीलेश दुबे, पार्षद सुमित्रा रावत, पार्षद शशिकांत तिवारी, पार्षद अवकाश जायसवाल, समाजसेवी राजू शर्मा, उपयंत्री संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी, काजी मो. वसीम, मो अकबर, मो जावेद, केशव कोल, हसन काजी, मंजू सिंह, मनीषा पटेल, आफताब नियाजी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
गली-गली घूमे अध्यक्ष
पत्रिका जन संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व स्थानीय लोगों ने निगम अध्यक्ष को समस्याएं बताईं तो वे पैदल वार्ड की गलियों में घूमे। समस्याएं जानीं और नगर निगम के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए।
दो पहिया वाहन से पहुंचे आयुक्त
वंशरूप वार्ड के अंदर जन संवाद शिविर आयोजित हुआ। यहां पर आयुक्त उपयंत्री के साथ दो पहिया वाहन में पहुंचे। लोगों की समस्या सुनीं। अभियान की सराहना की और समस्या निराकरण कराने आश्वासन दिया। साथ ही लोगों को केवायसी कराने कहा। लोगों को कचरा गाड़ी में डालने, सडक़ पर गंदगी न फैलाने, सडक़ में जगह छोडकऱ मकान बनाने आदि की सलाह दी।जनसंवाद शिविर में बोल उठे नागरिक
हम वर्षों से बहु का राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। पत्रिका के इस शिविर ने हमें सीधे अधिकारियों से बात करने का मौका दिया। यह बहुत अच्छी पहल है। अगर इसी तरह हर वार्ड में कैंप लगे तो आम महिलाओं को बहुत राहत मिलेगी।
श्याम बाई रैदास, स्थानीय निवासी।
नगीना, स्थानीय निवासी।
मुकेश तिवारी, स्थानीय निवासी।
काजी मो. मुस्तकीम, स्थानीय निवासी।