scriptUP Heavy rain alert: 10, 11 और 12 अप्रैल को आफत भरे दिन, आंधी, तूफान बारिश से मचेगी तबाही | UP Heavy rain alert: 10, 11 and 12 April dangerous days, rain with thunderstorm | Patrika News
कानपुर

UP Heavy rain alert: 10, 11 और 12 अप्रैल को आफत भरे दिन, आंधी, तूफान बारिश से मचेगी तबाही

‌UP Heavy rain alert, 10, 11 and 12 April dangerous days, rain with thunderstorm मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 10 अप्रैल की दोपहर से मौसम में बड़ा उलट फिर होगा। जब आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश भी होगी।

कानपुरApr 09, 2025 / 07:16 pm

Narendra Awasthi

मौसम खतरनाक
UP Heavy rain alert: 10, 11 and 12 April dangerous days, rain with thunderstorm आईएमडी ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार 10, 11 और 12 अप्रैल को कानपुर मंडल के जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। किसानों के लिए काफी परेशानी वाला मौसम रहेगा। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। धूल भरी आंधी चल सकती है। जिसके कारण बढ़ते हुए तापमान से लोगों को राहत मिलेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कानपुर में 10 अप्रैल गुरुवार को आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। 11 अप्रैल को सुबह भी बारिश होने की संभावना है। यही स्थिति कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, कानपुर देहात की भी रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें

खुशखबरी: धार्मिक पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 267.92 लाख रुपए दिए गए, इन मंदिरों को चुना गया

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में बारिश की संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कानपुर मंडल के जिलों में मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में 10 अप्रैल गुरुवार को दोपहर में गरज और चमक के साथ झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। आंधी चलने की भी संभावना है। रात को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया में भी दोपहर में मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान आंधी तूफान के साथ बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। किसानों को विशेष रूप से सावधान किया गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 10, 11 और 12 अप्रैल को मौसम में बड़ा उलट फिर होगा।

Hindi News / Kanpur / UP Heavy rain alert: 10, 11 और 12 अप्रैल को आफत भरे दिन, आंधी, तूफान बारिश से मचेगी तबाही

ट्रेंडिंग वीडियो