Ambedkar Jayanti in Delhi: बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सोमवार को दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं आम आदमी पार्टी ने इसे ढकोसला बताते हुए भाजपा पर संविधान नहीं मानने का आरोप लगाया है।
Ambedkar Jayanti in Delhi: आंबेडकर जयंती पर गरमाई सियासत; सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- बाबा साहेब भाग्य विधाता, AAP नेता बोले- आपकी राजनीति…
Ambedkar Jayanti in Delhi: दिल्ली में सोमवार को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सियासी पारा हाई हो गया। एक ओर जहां दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत तमाम भाजपा नेताओं ने बाबा साहेब को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके दिए संविधान को देश की ताकत बताया। वहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा को ढकोसलेबाज बताते हुए बाबा साहेब के संविधान को नहीं मानने का आरोप लगाया है। इस दौरान दिल्ली में सोमवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने सीएम रेखा गुप्ता पर बड़ा सियासी हमला बोला।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने दस साल तक दिल्ली में स्कूलों की फीस नहीं बढ़ने दी। अब भाजपा सरकार ने आते ही निजी स्कूलों को फीस बढ़ाने की खुली छूट दे दी है। मनीष सिसोदिया ने रेखा गुप्ता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा “बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने अपने संविधान में देश के सभी लोगों को बराबरी का दर्जा दिया था। साथ ही उन्होंने शिक्षा पर बहुत जोर दिया, लेकिन अगर आप बच्चों को पढ़ने ही नहीं देंगे तो देश आगे कैसे बढ़ेगा। भाजपा सरकार बाबा साहेब का संविधान नहीं मानती है।”
AAP नेता मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर बाबा साहेब आंबेडकर का संविधान नहीं मानने का आरोप लगाया।
सीएम रेखा गुप्ता ने बाबा साहेब को बताया भाग्य विधाता
दिल्ली में सोमवार को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा “डॉ. भीमराव आंबेडकर देश के महानायक थे। उनके मार्गदर्शन में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जिस प्रकार एक मार्गदर्शक बनकर एक संविधान हाथ में देकर भारत को चलने की राह दी। उसकी उपयोगिता सालोंसाल रहेगी। पूरे विश्व के अनेकों संविधानों में से खोजकर जब उन्होंने भारत के लिए संविधान लिखा तो उसमें एक-एक नियम एक-एक बात जो उसमें कही गई।
#WATCH दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती पर कहा, "डॉ. बी.आर. अंबेडकर जी देश के महानायक थे। उनके मार्ग दर्शन से भारत लगातार गति पकड़ता हुआ आगे बढ़ रहा है… मैं अगर बाबा साहब को भारत का भाग्य विधाता कहूं तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं… pic.twitter.com/tJrRJo7xTT
वो देश के करोड़ों लोगों के हित में कही गई। उस एक सूत्र में बंधने के बाद भारत लगातार प्रगति की राह पर है। मैं अगर बाबा साहेब को भारत का भाग्य विधाता कहूं तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। आज उनकी जन्म जयंती पर हमारी ओर से उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन और उनके दिखाए रास्ते पर भारत हमेशा प्रगति करता है। ऐसी आशा है।”
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दी श्रद्धांजलि
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा “भारत के महान पूत बाबा साहेब आंबेडकर ने हमेशा हमें जीवन जीने की राह दिखाई है। उन्होंने एक ऐसा संविधान बनाया जिससे जन-जन को ताकत मिली। आज मैं उनको कोटि-कोटि नमन करता हूं। आज का दिन हम सभी के लिए बहुत विशेष है। बाबा साहेब का संविधान हमें समाज में काम करने की राह देता है। बाबा साहेब ने सुनिश्चित किया कि नीचे से लेकर ऊपर तक सभी के अधिकार बराबर हों। इसलिए आज जहां मैं उनकों याद करता हूं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को साथ लेकर चल रहे हैं। बाबा जी के इस महान दिन को मनाने के लिए।”
#WATCH दिल्ली: दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती पर कहा, "… बाबा साहब अंबेडकर जी ने हमेशा हमें जीवन जीने की राह दिखाई है। उन्होंने एक ऐसा संविधान बनाया जिससे जन-जन को ताकत मिली… आज का दिन हम सभी के लिए बहुत विशेष है…" pic.twitter.com/GfIrZLlk3o
AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, “उनकी पूरी राजनीति बाबा साहब की शिक्षाओं के विपरीत है। बाबा साहब ने कहा था कि देश को शिक्षित करो। ये लोग स्कूल माफिया को मजबूत कर रहे हैं। सरकारी स्कूल बर्बाद कर रहे हैं। बाकी राज्यों में जहां इनकी सरकारें थीं। वहां कभी कुछ नहीं हुआ लेकिन दिल्ली में केजरीवाल की सरकार के दौरान सरकारी स्कूल अच्छे हुए थे।”
#WATCH दिल्ली: AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, "उनकी पूरी राजनीति बाबा साहब की शिक्षाओं के विपरीत है। बाबा साहब ने कहा था कि देश को शिक्षित करो। ये लोग स्कूल माफिया को मजबूत कर रहे हैं। सरकारी स्कूल बर्बाद कर रहे हैं। बाकी राज्यों में जहां इनकी सरकारें थीं, वहां कभी कुछ नहीं हुआ… pic.twitter.com/J8cH6QHF62
मनीष सिसोदिया ने आगे कहा “दिल्ली में जब से भाजपा की सरकार आई है ये लोग स्कूलों का बंटाधार करने में लगे हैं। लोग अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भी ना पढ़ा पाए और शिक्षा माफियाओं के हाथों लूटने के लिए मजबूर उसके लिए इन्होंने फीस बढ़ाने की खुली छूट दे दी है।”
AAP नेता सत्येंद्र जैन ने भाजपा पर बोला हमला
बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जन्म शताब्दी पर सोमवार को आप नेता सत्येंद्र जैन ने भाजपा पर बड़ा सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा “बाबा साहेब ने एकता का जो सिद्धांत दिया। उसे सबको मानना चाहिए। अगर बच्चे शिक्षित ही नहीं होंगे तो वो आगे कैसे बढ़ेंगे? AAP की 10 साल सरकार रही। हमने 10 साल तक प्राइवेट स्कूलों की फीस नहीं बढ़ने दी। इन्होंने आते ही अचानक फीस में इजाफा कर दिया। कुछ-कुछ स्कूलों की फीस साल की 2 लाख तक पहुंच गई है। मध्यम वर्ग भी इस फीस को नहीं दे पाएगा। इतनी तेजी से फीस बढ़ाना गलत है। आम आदमी पार्टी की सरकार में दस साल तक स्कूलों की फीस नहीं बढ़ी। अब जनता को सब समझ आ रहा है।”
Hindi News / New Delhi / गरमाई सियासत; सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- बाबा साहेब भाग्य विधाता, AAP नेता बोले- आपकी राजनीति…