scriptपत्नी की प्रताड़ना से क्षुब्ध प्रोड्यूसर पति ने किया आत्महत्या, OTT पर रिलीज होने वाली है फिल्म | Producer from Kanpur committed suicide in Mumbai, upset with wife | Patrika News
कानपुर

पत्नी की प्रताड़ना से क्षुब्ध प्रोड्यूसर पति ने किया आत्महत्या, OTT पर रिलीज होने वाली है फिल्म

Producer from Kanpur committed suicide in Mumbai, कानपुर के फिल्म प्रोड्यूसर ने मुंबई में आत्महत्या कर लिया। सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी और एक महिला को दोषी बताया। मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के बाद घर में कोहराम मच गया। मां ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।‌

कानपुरMar 08, 2025 / 04:04 pm

Narendra Awasthi

Producer from Kanpur committed suicide in Mumbai कानपुर के रहने वाले फिल्म प्रोड्यूसर निशांत चतुर्वेदी ने होटल में आत्महत्या करने के पहले सुसाइड नोट लिखा। जिसमें उन्होंने बताया की उसकी मौत का जिम्मेदार पत्नी और प्रार्थना मौसी है। यह बात मेरी मां भी जानती है‌। मैंने तुमसे प्यार किया और अभी करता हूं। मुंबई पुलिस से फोन आने के बाद मां को यह जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। रोते हुए मां ने बताया कि बहू की शान शौकत ने बेटे की जान ले ली। ‌वह बात-बात पर धमकी देती थी। अदालत में चल रहे तलाक के मुकदमे को भी बाहर समझौता कराने का दबाव बना रही थी।
यह भी पढ़ें

हरियाणा में पकड़ा गया आतंकी का खुलासा: अब्बा की बीमारी के कारण महाकुंभ, अयोध्या में नहीं कर पाया धमाका

उत्तर प्रदेश के कानपुर यू ब्लॉक निराला नगर निवासी निशांत सुमनराज ने बीते 28 फरवरी को मुंबई की होटल में आत्महत्या कर ली। इसके पहले उसने सुसाइड नोट भी लिख छोड़ा है। जिसमें उसने अपनी पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। उसने लिखा कि जब तक तुम पढ़ोगी। तब तक में दूर जा चुका हूंगा। मैं तुमसे नफरत कर सकता था। लेकिन मैंने प्यार को चुना। मैंने जो तुमसे वादा किया। वह कभी खत्म नहीं होगा। मेरी मां भी जानती है कि मैं किन हालातो से गुजर रहा हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार तुम और प्रार्थना मौसी है। अपूर्वा मेरी मां को परेशान मत करना। वह पहले ही टूट चुकी है।

नीलम चतुर्वेदी का पुत्र था निशांत

फिल्म प्रोड्यूसर निशांत सुमनराज कानपुर की रहने वाली समाजसेवी का नीलम चतुर्वेदी का पुत्र था। जो सखी केंद्र की संचालिका भी है और समाज सेवा में अच्छा नाम है। घर में उनके पति सुमन राज त्रिपाठी के अलावा बेटी और बेटा थे।
जिसमें बेटी की शादी हो गई। मां बिलख बिलख कर रो रही है। बोल रही अब बेटा भी साथ छोड़ कर चला गया।

बड़ी बेटी ने किया अंतिम संस्कार

नीलम चतुर्वेदी ने बताया कि उसके बेटे की शादी 9 फरवरी 2022 को केंट त्रिवेणी नगर की रहने वाली अपूर्वा पारीक से हुई थी। शादी के बाद से ही बहु अपूर्वा परिवार को परेशान करने लगी। उनका पुत्र मुंबई में फिल्म प्रोडक्शन में काम करता था। शादी के बाद कानपुर में रहने लगा। लेकिन बहू से विवाद के बाद फिर मुंबई चला गया। बीते 28 फरवरी को मुंबई पुलिस ने फोन पर बताया कि निशांत चतुर्वेदी ने होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर वालों मुंबई गई। बड़ी बेटी प्राची ने अपने भाई का अंतिम संस्कार किया।

अपूर्व तलाकशुदा थी

मां ने बताया कि अपूर्व को अपूर्व तलाकशुदा महिला थी। फिर भी वह बेटे की शादी के लिए राजी हो गई। लेकिन उसे महंगे होटलों में खाना पीना शॉपिंग करने का शौक था। शुरुआत में निशांत बहू की जरूरत को पूरा करता रहा। बहुत अधिक खर्च होने पर उसने पैसे देने से मना किया तो अपूर्वा ने धमकी दी कि हाथ की नस काट लेंगी। मुंबई में अपूर्वा बेटे को और अधिक परेशान करना शुरू कर दिया। रोज-रोज के विवाद से तंग निशांत घर जाना बंद कर दिया। पार्क और बस स्टॉप पर समय बिताने लगा। शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से वह टूट गया। आर्थिक रूप से कमजोर होने पर दोस्तों ने भी साथ छोड़ दिया।

कोर्ट में नहीं बाहर समझौता करने का बना रही थी दबाव

मां ने बताया कि कोर्ट में तलाक का मुकदमा दाखिल किया गया। लेकिन अपूर्वा और उसके परिवार वाले कोर्ट के बाहर समझौता करने का दबाव बनाने लगे। धमकी दी कि 50 लाख दो नहीं तो दोनों को जेल भिजवा देंगे। उनकी संस्था में काम करने वाली प्रार्थना मिश्रा भी अपूर्वा का साथ देने लगी। बेटों को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। मंदिर से पहले निशांत ने मुझे, अपनी बहन और दोस्त प्रिंस को पत्र लिखा।

Hindi News / Kanpur / पत्नी की प्रताड़ना से क्षुब्ध प्रोड्यूसर पति ने किया आत्महत्या, OTT पर रिलीज होने वाली है फिल्म

ट्रेंडिंग वीडियो