उत्तर प्रदेश के कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुरी में 50 वर्षीय प्रमिला की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। घटना के समय फतेहपुर के रिफ्यूजी कॉलोनी की रहने वाली प्रमिला दांत के इलाज के लिए अपनी बेटी की यहां आई थी। यहीं पर 28 वर्षीय पुत्र राजा सिंह से बहस हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि राजा ने चाकू मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद घर में रोना पीटना मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
क्या कहते हैं एडीसीपी साउथ?
एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि राजा ने अपने मां की चाकू मार कर हत्या कर दी है। दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद था। मां उस लड़की को पसंद नहीं करती थी। जिसे राजा शादी करना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा-सुनी हुई और आक्रोश में आकर राजा ने चाकू से मां की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कानूनी कार्यवाही की जा रही है।