scriptऐसा पति जो दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनाने का पत्नी पर बनाता था दबाव, फिर जो हुआ | Husband angry after filing divorce case, attacks house with bricks, stones | Patrika News
कानपुर

ऐसा पति जो दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनाने का पत्नी पर बनाता था दबाव, फिर जो हुआ

Husband angry after filing divorce case, attacks house with bricks, stones कानपुर में तलाक का मुकदमा डालने से नाराज पति अपने दोस्तों के साथ महिला के घर पर हमला बोल दिया। ईट पत्थर चलाने लगा। महिला ने कहा कि पुलिस भी उसका साथ नहीं दे रही है। यदि उसके साथ कुछ भी होता है तो सारी जिम्मेदारी पुलिस और पति की होगी।

कानपुरMar 11, 2025 / 05:50 pm

Narendra Awasthi

घर पर पथराव करते हमलावर
Husband angry after filing divorce case, attacks house with bricks, stones कानपुर में पति दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए पत्नी पर दबाव बनाता था। विरोध करने पर पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। पति की प्रताड़ना से क्षुब्ध महिला अपने मायके चली गई और पति के खिलाफ तलाक का मुकदमा कर दिया। जिससे नाराज पति के दोस्तों ने महिला के घर पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। पीड़िता ने बताया कि पति ने जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत के बाद भी बर्रा पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ‌यदि मुझे कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी पति और पुलिस की होगी। घटना बर्रा थाना क्षेत्र की है।
यह भी पढ़ें

UP Dry Day: जिलाधिकारी की घोषणा, शराब की दुकानें रहेंगी बंद, जानें आदेश और कारण

उत्तर प्रदेश के कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के गुंजन बिहार निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2016 में पीएसी मोड़ काकोरी कैंट निवासी शुभम के साथ हुई थी। शुभम शराबी है और दूसरी लड़कियों को घर लेकर आता था। घर में जमकर नशेबाजी होती थी। उसके विरोध करने पर मारा पीटा जाता था। पीड़िता के अनुसार बच्चों की भी पिटाई की जाती थी।

दोस्तों के सामने छेड़छाड़

पीड़िता ने बताया कि दोस्तों के सामने शुभम उसके साथ छेड़छाड़ करता था। जिससे परेशान होकर वह अपने मायके चले आई और तलाक का मुकदमा डाल दिया। बीते सोमवार को कोर्ट में तारीख थी। जहां शुभम ने धमकी दी कि केस वापस ले लो नहीं तो हत्या कर दी जाएगी। शाम को बच्चों के साथ बाहर निकली तो रास्ते में शुभम ने पकड़ लिया और दोस्तों के साथ उसके साथ अश्लील हरकत की। शोर शराबा सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद सभी भाग गए।

घर पर दोस्तों के साथ ईटा पत्थर चलाया

पीड़िता के अनुसार देर रात पति अपने दोस्तों के साथ उसके घर पर हमला कर दिया। ईंट पत्थर चलाने लगा। करीब 10 मिनट तक यही स्थिति बनी रही। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हुआ है। घटना की शिकायत बर्रा थाना में की गई। इस संबंध में बर्रा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News / Kanpur / ऐसा पति जो दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनाने का पत्नी पर बनाता था दबाव, फिर जो हुआ

ट्रेंडिंग वीडियो